Rajasthan Budget Announcement For Kota City: राजस्थान का बजट बुधवार को पेश होने जा रहा है, जिस पर कोटा जिले की खास नजरें टिकी हैं। जिले में मसाला पार्क, चंबल शुद्धिकरण परियोजना, मंडी शिफ्टिंग और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है।
Demand From Rajasthan Budget 2026-27: राजस्थान का बजट बुधवार को पेश किया जाएगा। इस बजट में कोटा जिले को भी विकास की कई सौगातें मिलने की उम्मीदें है। राजस्थान में धनिया उत्पादन में कोटा संभाग अव्वल है। इसलिए मसाला पार्क की घोषणा और धनिये पर मंडी टैक्स कम करने की मांग उठ रही है।
MP के मुकाबले अधिक टैक्स होने से धनिये के ग्रेडिंग इकाइयों पर संकट आ गया है। कोटा की जीवन दायिनी चंबल को साफ रखने के लिए शुदि्धकरण प्रोजेक्ट के लिए बजट जारी करने की उम्मीद भी है। जिले स्कूल भवन बनाने और जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए राजस्थान बजट से उम्मीद है।
ये भी पढ़ें
कोटा में शहर के बीच फल सब्जी मंडी संचालित है। आबादी क्षेत्र में होने के कारण किसानों को आने जाने में परेशानी होती। यहां हमेशा वाहनों का जाम लगा रहता है। वर्तमान मण्डी परिसर का क्षेत्र छोटा है। शहर से दूर मंडी शिफ्ट हो