14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KDA Action: कोटा में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, 21 हेक्टेयर भूमि पर चला बुलडोजर, कब्जाधारियों को दी चेतावनी, मचा हड़कंप

Bulldozer Action: कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए ग्राम तीरथ स्थित अपनी 21.4241 हैक्टेयर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया।

1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Apr 14, 2026

Illegal Encroachments

केडीए भूमि से अ​तिक्रमण हटाने के बाद बोर्ड लगाते केडीए अ​धिकारी (फोटो: पत्रिका)

Illegal Encroachments Removed In Kota: कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम तीरथ स्थित अपनी 21.4241 हेक्टेयर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटा दिया। केडीए सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि लंबे समय से इस भूमि पर अतिक्रमियों ने कब्जा कर रखा था। आयुक्त के निर्देश पर केडीए अधिकारी और अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और सख्ती से कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को हटाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।

इन खसरों की जमीन कराई मुक्त

अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने कार्रवाई के दौरान कई खसरों की जमीन को कब्जामुक्त कराया। इसमें खसरा संख्या 1178 (5.18 हेक्टेयर), खसरा संख्या 1179 (3.2132 हेक्टेयर), खसरा संख्या 3734/2356 (4.7753 हेक्टेयर), खसरा संख्या 3736/1087 (6.3131 हेक्टेयर) और खसरा संख्या 1173 (1.9425 हेक्टेयर) शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार यह पूरी भूमि केडीए की है, जिस पर अवैध कब्जा कर लिया गया था।

कार्रवाई के बाद लगाया गया बोर्ड

कार्रवाई पूरी होने के बाद प्राधिकरण ने उक्त जमीन पर अपना स्वामित्व दर्शाने के लिए बोर्ड भी लगा दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केडीए का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कब्जाधारियों को सख्त चेतावनी

केडीए आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग प्राधिकरण की भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए हैं, वे स्वयं ही कब्जा हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर मौजूद रहा प्रशासनिक अमला

इस पूरी कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सुरेन्द्र शर्मा, भू-अभिलेख निरीक्षक हरीश कुमार गुप्ता, मुरलीधर पारेता, पटवारी अमित कुमार सहित प्राधिकरण का पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की गई।