कोटा

पंजाब के लड़कों ने राजस्थान में एटीएम से लूटे 11 लाख, ड्रग्स में उड़ाई लूट की रकम

कोटा के एटीएम से लूटी रकम को पंजाब के लड़कों ने ड्रग्स में उड़ा दिया। पुलिस ने लूट की रकम से 1.20 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2017, 8:32 PM IST
ATM Robbery in Rajasthan, ATM Robbery in Kota, ATM loot in Rajasthan, ATM loot money spent on drugs, Rajasthan Patrika Kota, Kota Rajasthan Patrika, Crime News kota
ATM loot money spent on drugs

कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से नकदी चोरी करने के मामले में गिरफ्तार अन्तरराज्यीय गैंग के आरोपित से पुलिस ने रिमांड अवधि के दौरान बठिंडा स्थित उसके आवास से 1.20 लाख रुपए बरामद कर लिए, वहीं अन्य दोनों आरोपितों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

11.12 लाख की थी लूट

महावीर नगर क्षेत्र स्थित आरोग्य नगर से बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से तीन बदमाश 30 जुलाई को 11.12 लाख रुपए चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने अनुसंधान के बाद पंंजाब के बठिंडा निवासी तीन सदस्यीय गैंग का वारदात में शामिल होना पाया। इसके बाद पुलिस बठिंडा गई और गैंग के एक आरोपित रक्षपाल सिंह को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार कर कोटा लाई।

ड्रग्स एडिक्ट हैं एटीएम लुटेरे

एएसपी अनंत कुमार ने बताया कि आरोपित को पुलिस ने अगले दिन अदालत में पेश कर 8 दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान सीआई ताराचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपित को कड़ी सुरक्षा में लेकर बठिंडा गई। वहां से टीम शुक्रवार रात लौटकर आई है। पुलिस ने आरोपित के आवास से 1.20 लाख रुपए बरामद कर लिए। पूछताछ में उसने बताया कि एटीएम से चोरी किए गए 11.12 लाख रुपए में से उसके हिस्से में मात्र 2 लाख रुपए आए। इसमें से 80 हजार रुपए उसने ड्रग्स में खर्च कर दिए। शेष 1.20 लाख रुपए उसके घर से बरामद कर लिए।

नाले में फेंकी थी डीवीआर, तलाशने पर नहीं मिली

पुलिस ने बठिंडा में अन्य दोनों आरोपित भूपेन्द्र सिंह व गगन सिंह के संभावित ठिकानों, घरों व रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। आरोपित ने बताया कि एटीएम से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी करने के बाद उन्होंने उसे तोड़कर वहीं कुछ दूरी पर एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने घटोत्कच चौराहे के पास वाले नाले में शनिवार को तलाश करवाया, लेकिन डीवीआर नहीं मिली। घटना के बाद संभवत: बरसाती पानी में वह बह गई।

Published on: