कोटा

Mandi News: सोयाबीन, धान और लहसुन के भाव मंदे, गेहूं, चना और उड़द तेज, जानें मंडी रेट

Kota Mandi Bhav: सोयाबीन 50, धान 50 रुपए मंदा रहा। लहसुन लगभग 2000 कट्टे की आवक रही। भाव 3000 से 12500 रहे। लहसुन 500 रुपए मंदा रहा।

2 min read
Jan 13, 2026
Kota Mandi Photo: Patrika

Bhamashah Mandi Update: भामाशाहमंडी में सोमवार को सभी कृषि जिंसों की आवक लगभग 140000 कट्टे की रही। गेहूं 20, चना 25, उड़द 100 रुपए तेज रहा। सोयाबीन 50, धान 50 रुपए मंदा रहा। लहसुन लगभग 2000 कट्टे की आवक रही। भाव 3000 से 12500 रहे। लहसुन 500 रुपए मंदा रहा। किराना बाजार में खाद्य तेलों के भाव में 30 रुपए प्रति टिन की तेजी रही।

भाव इस प्रकार रहे : गेहूं 2550 से 2651, धान सुगन्धा 2400 से 3001, धान (1509) 3000 से 3251, धान (1847) 2800 से 3251, धान (1718-1885) 2600 से 3551, धान (पूसा-1) 2400 से 3650, धान (1401) 3400 से 3750, धान दागी 1200 से 2600, सोयाबीन 3000 से 4951, सरसों 6200 से 6650, अलसी 7500 से 8500, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 2000 से 2350, मक्का लाल 1500 से 1750, मक्का सफेद 2500 से 3200, जौ 2000 से 2300, तिल्ली 7000 से 10500, मैथी 4000 से 5300, धनिया बादामी 7500 से 9000, धनिया ईगल 8500 से 9200, मूंग 6000 से 6900, उड़द 4000 से 7200, चना देशी 4700 से 5230, चना मौसमी 4700 से 5150, चना पेप्सी 4800 से 5201, चना डंकी 3500 से 4700, चना काबुली 6000 से 7800 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

ये भी पढ़ें

रकबा बढ़ा, पर भाव नहीं: किसानों को लहसुन प्रोसेसिंग यूनिट का इंतजार

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2320, चंबल 2285, सदाबहार 2165, लोकल रिफाइंड 2070, दीप ज्योति 2180, सरसों स्वास्तिक 2560, अलसी 2370 रुपए प्रति टिन। मूंगफली : ट्रक 2990, कोटा स्वास्तिक 2600, सोना सिक्का 2900, कटारिया गोल्ड 2650 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी : स्कूटर 1825, अशोका 1825 रुपए प्रतिटिन। चीनी : 4000 से 4100 प्रति क्विंटल रहे। देसी घी : मिल्क फूड 8950, कोटा फ्रेश 8500, पारस 8900, नोवा 8800, अमूल 9800, मधुसूदन 9300 रुपए प्रतिटिन। चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8300-8700, मोगर 9200-9600, चना दाल 6500-6700, तुअर दाल 84000-11600 क्विंटल रहा।

कोटा सर्राफा : चांदी-सोना में तेजी

सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी व सोने के भावों में तेजी रही। चांदी के भाव 7000 रुपए प्रति किलो की तेजी के साथ 254000 रुपए प्रति किलो रहे। जेवराती सोने के भाव 1800 रुपए की तेजी 143300 प्रति 10 ग्राम रहे। शुद्ध सोने के भाव 144000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5): 143500
गोल्ड (22 k) :132870
गोल्ड (20 k) : 124783
गोल्ड (18 k) : 114800
गोल्ड (14 k) : 101056
(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

ये भी पढ़ें

Bundi : विदेशों में भी छोटीकाशी के चावल की धाक, कोटा-बूंदी क्षेत्र का 5000 करोड़ टर्न ओवर

Updated on:
13 Jan 2026 08:35 am
Published on:
13 Jan 2026 08:20 am
Also Read
View All

अगली खबर