कोटा. अनंतपुरा थाने में दो बिल्डर्स के खिलाफ षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी से 55 लाख रुपए हड़पने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
Read More:बालिका फुटबॉल अकादमी को दिखाया यलो कार्ड
एमबीएस रोड स्थित दीपश्री संगसंग ग्रीन वेलफेयर सोसायटी के सचिव संदीप शर्मा ने दीपश्री ग्रीन इंडिया डवलपर्स के प्रबंधक वरूण रस्सेवट और दीपश्री बिल्डकोन लिमिटेड के निदेशक विनोद रस्सेवट के खिलाफ अदालत में परिवाद पेश किया था। इसमें कहा था कि दीपश्री संगसंग ग्रीन बिल्डर ने एमबीएस रोड पर कर्णेश्वर हाउसिंग स्कीम की बहुमंजिला इमारत में 106 फ्लैट तैयार किए। इनकी बुकिंग 2013-14 में लोगों ने करवाई थी।
Read More: OMG!राजस्थान में पीना है पानी तो पहले दिखाना पड़ेगा आधार कार्ड
इनका कब्जा लोगों को 2015 में मिला, लेकिन जो सुविधाएं फ्लैट बेचते समय बिल्डर ने बताई थी, वे उन्हें फ्लैट में नहीं मिली। प्रत्येक फ्लैट धारक से निदेशकों ने सोसायटी शुल्क के रूप में 51-51 हजार रुपए कुल 55 लाख 8 हजार रुपए लिए। यह राशि इमारत पूर्ण होने के बाद सोसायटी को दी जानी थी। लेकिन, बिल्डर ने अभी तक राशि का भुगतान नहीं किया। फ्लैट्स में एक साल के भीतर ही सीलन और दीवारों में दरार भी पड़ी हैं।
अनंतपुरा सीआई अनिल जोशी ने बताया कि अदालत से आए परिवाद पर 16 सितम्बर को दोनों बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इस संबंध में बिल्डर विनोद रस्सेवट का कहना है कि वे रकम देने को तैयार हैं। उन्होंने 8 जून को ही 33 लाख का ड्राफ्ट तैयार कर लिया था और 18 लाख का प्रस्ताव दिया था। लेकिन सोसायटी का खुद का बैंक खाता ही नहीं होने से वे राशि नहीं ले रहे। उन्हें जबरन बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने इससे संबंधित दस्तावेज थाने में पेश कर दिए हैं।