कोटा

CA Success Story: फर्स्ट अटेम्प्ट में आई 18वीं रैंक, कोटा की धीरांशी जैन ने 600 में से 422 अंक किए हासिल

AIR 18th Rank Dhiranshi Jain: धीरांशी जैन ने 600 में से 422 अंक हासिल करके प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की। जैन को सीए फाइनल रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक 18 हासिल हुई।

2 min read
Mar 02, 2026
धीरांशी जैन (फोटो: पत्रिका)

CA Final Result Jan 2026: कोटा के श्रीनाथपुरम् सेक्टर सी निवासी धीरांशी जैन ने 600 में से 422 अंक हासिल करके प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की। जैन को सीए फाइनल रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक 18 हासिल हुई। धीरांशी ने बताया कि उनके पिता अशोक जैन मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव विभाग में लेखाधिकारी प्रथम के पद कार्यरत है। उन्होंने मुम्बई से एक कंपनी से प्रशिक्षण लिया है। वह प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है।

ये भी पढ़ें

Barmer Horrific Accident : मां से बोला डॉक्टर बेटा, शाम तक आऊंगा, पर जैसे ही ‘वो’ घर पहुंचा तो बिलख पड़े परिजन

CA फाइनल जनवरी 2026 का परिणाम जारी

आइसीएआइ ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाइनल परीक्षा जनवरी 2026 का परिणाम रविवार शाम 6.30 बजे जारी कर दिया। परीक्षा दो समूहों में आयोजित हुई थी। ग्रुप-1 में पेपर 1, 2 और 3, जबकि ग्रुप-2 में पेपर 4, 5 और 6 आयोजित किए गए थे।

आइसीएआइ की कोटा शाखा के लिए गौरव का विषय रहा कि कोटा की प्रतिभाशाली छात्रा धीरांशी जैन ने सीए फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 18 प्राप्त कर शहर एवं हाड़ौती क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। घोषित परिणाम के अनुसार, दोनों समूहों में कुल 22,293 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। इनमें से 2,446 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। संयुक्त परिणाम 10.97 प्रतिशत रहा। ग्रुप-1 में 53,652 अभ्यर्थियों में से 11,282 उत्तीर्ण हुए, जबकि ग्रुप-2 में 38,169 में से 3,726 अभ्यर्थी सफल रहे।

दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया कोटा शाखा के चेयरमैन सीए दीपक सिंघल ने धीरांशी जैन की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अनुशासित अध्ययन और सतत परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। सीआइसीएएसए कोटा के अध्यक्ष सीए सुधांशु उपाध्याय ने बताया कि शाखा द्वारा विद्यार्थियों के लिए नियमित सेमिनार, कार्यशालाएं और मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाते हैं। वर्ष में तीन बार परीक्षा आयोजित होने से विद्यार्थियों को अधिक अवसर मिल रहे हैं। नई शिक्षा पद्धति और प्रैक्टिकल आधारित पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को पेशेवर जीवन के लिए बेहतर तैयार कर रहा है।

ये भी पढ़ें

जयपुर में होली का जश्न: घर जाने से पहले हजारों छात्रों ने मचाया धमाल, DJ की धुन और रंगों के बीच थिरकी पिंक सिटी

Published on:
02 Mar 2026 09:55 am
Also Read
View All

अगली खबर