कोटा

Gold-Silver Price Today: सोने के भावों में तेजी, चांदी स्थिर, जानें कोटा सर्राफा बाजार में लेटेस्ट सोने-चांदी के भाव

Gold Price Hike: कोटा सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम में हलचल बनी हुई है। बुधवार को सोने के भाव में हल्की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम स्थिर रहे।
less than 1 minute read
Apr 22, 2026
Gold-Silver Price
फाइल फोटो- पत्रिका

Gold-Silver Latest Rate: कोटा शहर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को सोने के दाम में हल्की तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और स्थानीय मांग के कारण कीमतों में ये बदलाव आया है।

चांदी के दाम स्थिर

बुधवार को चांदी का भाव 2,46,500 रुपए प्रति किलो पर बना रहा। पिछले दिन इसमें 1000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन आज कोई नया बदलाव नहीं हुआ। व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल चांदी की मांग सामान्य बनी हुई है, जिससे इसके दाम स्थिर हैं।

सोने के भावों में मामूली तेजी

वहीं सोने की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। शुद्ध सोना (24 कैरेट) 100 रुपए की तेजी के साथ 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। मंगलवार को इसका भाव 1,54,900 रुपए था। हालांकि केटबरी (24 कैरेट 99.5) सोने के दाम 1,54,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहे।

मंगलवार को जेवराती सोना 1,54,100 रुपए प्रति 10 ग्राम था। विशेषज्ञों का मानना है कि शादी-विवाह के सीजन और निवेश की मांग के चलते सोने में धीरे-धीरे मजबूती बनी हुई है।

ये थे कल के भाव

गोल्ड कैरेट भाव गोल्ड (24 k) (99.5): 154200
गोल्ड (22 k) :142778
गोल्ड (20 k) : 134087
गोल्ड (18 k) : 123360
गोल्ड (14 k) : 108592
(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)

सर्राफा व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की स्थिति और घरेलू मांग के आधार पर सोने-चांदी के भाव में और बदलाव संभव है। निवेशकों और ग्राहकों को खरीदारी से पहले बाजार के ताजा रुझानों पर नजर रखनी चाहिए।

Updated on:
22 Apr 2026 04:39 pm
Published on:
22 Apr 2026 02:57 pm