कोटा

छात्रों ने हंगामा कर मांगा मुख्य चुनाव अधिकारी से इस्तीफा

कोटा. छात्र संघ चुनाव में रीकाउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गवर्नमेंट साइंस कॉलेज में सोमवार को विरोध किया गया।

2 min read
Sep 11, 2017
Chief Election Officer resignation demand in College of Kota
कोटा. छात्र संघ चुनाव में रीकाउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गवर्नमेंट साइंस कॉलेज में सोमवार को विरोध किया गया।

कोटा .
छात्र संघ चुनाव में एक वोट से हार के लिए जिम्मेदार बता और रीकाउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गवर्नमेंट साइंस कॉलेज में सोमवार को विरोध किया। इन छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के बाहर जमकर नारेबाजी की। कई छात्र एबीवीपी के प्रत्याशी रहे लाखन मीणा के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए।

विरोध कर रहे छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने मिलीभगत करके उन्हें एक वोट से हरा दिया है। साथ ही रीकाउंटिंग में भी धांधली की है, उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बीके योगी के रिजेक्ट हुए मतों को रिकाउंटिंग में शामिल नहीं किया है।

साथ ही लाइन पर आए हुए मतों को प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के जोड़ दिया, लेकिन हमारे मत अवैध करार दे दिए। इन छात्रों ने मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. योगी के इस्तीफे और दुबारा से मतगणना कराने की मांग भी रखी है। हंगामे को देखते हुए कॉलेज में पहले से पुलिस को सूचना दे दी थी। ऐसे में नयापुरा थाना पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद थी। उन्होंने विरोध कर रहे छात्रों को समझाइश कर मामला शांत कराया।

सरकार को भेज दिया ज्ञापन

विरोध करने पहुंचे छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य राजमल कोटेचा को उच्च शिक्षामंत्री के नाम का ज्ञापन भी भेज दिया है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है पूरा चुनाव निष्पक्ष हुआ है। छात्रों से मिले ज्ञापन को उन्होंने सरकार को भेज दिया है। जो भी निर्देश सरकार से मिलेंगे। वे पालन करेंगे। इसके बाद छात्र वापस लौट गए। छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन ने उनसे कोर्ट का आदेश लाने की बात कही।

Published on:
11 Sept 2017 06:43 pm