मौके पर मौजूद लोंगो ने बताया कि टेम्पो की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। टेम्पो बेकाबू होने पर जब उसने रोकने की कोशिश की तो टेम्पो रुकने के बजाय और तेजी से भागने लगा। इसके बाद बेकाबू टेम्पो ने सबसे पहले सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद हॉल के बाहर जागरण सुन रहे लोगों पर चढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जागरण में शामिल लोगों को टक्कर मारने के बाद भी टेम्पो नहीं रुका और उसकी चपेट में आए तीनों लोगों को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि सड़क पर खड़ी दूसरी बाइक से टेम्पो टकरा गया, जिससे वह रूक गया नहीं तो अन्य लोगों को भी चपेट में ले लेता।