लम्बे समय से फरार वारंटियों को पकड़ने का अभियान हो या फिर जुआ-सट्टा, अवैध हथियारों की धरपकड, मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक्शन, नकली घी के गोरख धंधे का खुलासा हो या फिर स्पा की आड़ में चल रहे विदेशी युवतियों के देह व्यापार का भंडाफोड, एक के बाद एक लगातार इस तरह की कई कार्रवाइयां गत 3-4 माह में की गई। कोटा शहर पुलिस की कार्रवाई का आंकड़ा लगातार बढ़ता गया। पुलिस को नम्बर मिलते रहे। नतीजा यह कि पिछले 4 महीनों में कोटा पुलिस 10 वें स्थान से उठकर राज्य में पहले स्थान पर पहुंच गई है।