अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर सब्जी मंडी, श्रीनाथपुरम अग्निशमन केन्द्र से दमकलों को आरटीडीसी होटल के लिए रवाना कर दिया गया। मौके पर पहुंच देखा तो होटल परिसर में बने टेंट गोदाम में भीषण आग लग रही थी। जिसे बुझाने के लिए दो दमकलों को होटल के पीछे व एक दमकल को आगे से आग लगाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया, लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो और दमकलें मंगाई गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। अब आग लगने का कारण की जांच की जा रही है।