निदेशक, आरसीएच डॉ. एसएम मित्तल से जब इस बाबत बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे Charge sheet के बारे में बिलकुल भी जानकारी नहीं है। कार्मिकों ने मुझे फाइल में पूरे दस्तावेज नहीं दिखाए। अंधेरे में रखकर भुगतान के आदेश दिए हैं। बारां सीएमएचओ को मौखिक फोन पर भुगतान रोकने के आदेश दिए हैं। भुगतान हो गया होगा तो दोनों हॉस्पिटल से पैसे की रिकवरी की जाएगी। साथ ही मेरे अधीन कार्मिकों की भी जांच करवाऊंगा। वहीं सीएमएचओ बारां के लेखा अधिकारी शंकरलाल गुप्ता ने बताया कि 11 लाख का भुगतान जयपुर के निर्देश पर दोनों हॉस्पिटल को कर दिया है। जयपुर से दुबारा रिकवरी के निर्देश मिलेंगे तो वसूल लेंगे।