दादाबाड़ी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार बाइक शोरूम पर कार्यरत 37 वर्षीय श्याम पालीवाल दोपहर में घर आया। श्याम ने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी, उनके यहां किराए से रहने वाली लड़की ने उसे लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि श्याम की पत्नी एक साल पहले उसे छोड़कर चली गई, इससे वह परेशान रहता था। उसके 13 साल की एक बेटी है, जो बुखार के कारण अभी हॉस्पिटल में भर्ती है।