कोटा

खेल-खेल में बच्चे कभी-कभी खेल जाते हैं ऐसा खेल जो बना जाता है मौत का खेल

खेलते समय बच्चों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उनकी नादानी की वजह से कभी-कभी खेल-खेल में वह ऐसा खेल खेल जाते है जिससे उनकी जान चली जाती है।

2 min read
Nov 02, 2017

बोहत.(बारां).

खेलते समय बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि बच्चों की नादानी की वजह से कभी-कभी खेल-खेल में वह ऐसा खेल खेल जाते है जिससे उनकी जान पर बन आती है और हम उन्हे हमेशा के लिए खो देते हैं। बारां जिले के बोहत कस्बे में ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें खेल-खेल में एक बालक ने ट्रेक्टर स्टार्ट कर दिया जिससे ट्रेक्टर एक मकान में जा घुसा और वह घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

डेंगू से हुई मौतों के मामले में आमने—सामने आए मंत्री आैर सीएमएचओ

Read More: Video: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान की यहां उड़ायी धज्जीयां, देखें वीडियो

कस्बे में खेल खेल में एक बालक की मौत हो गई। तीन वर्षीय बालक गुरुवार दोपहर मकान के सामने खड़े ट्रैक्ट्रर पर चढ़कर खेल रहा था। उसने खेलते हुए ही ट्रैक्टर को स्टार्ट कर लिया। गियर डलने से ट्रैक्टर चल पड़ा और सामने मकान में जा घुसा। हादसे में बालक गंभीर घायल हो गया। उसे बारां अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

Read More: Made in Kota : देश ने सराही कोटा की आवाज, कक्षा 9 की छात्रा ने 4000 बच्चों में बनाई Top 10 में जगह

जानकारी के अनुसार, गांव में अशोक मेहरा के मकान के बाहर ट्रैक्टर खड़ा था। इस दौरान उनका पौत्र छोटू एक अन्य बालक के साथ खेल रहा था। अचानक दोनों बालक खेलते हुए ट्रैक्टर पर जा चढ़े। इस दौरान बच्चों ने ट्रैक्टर को एक बटन से स्टार्ट कर दिया। जैसे ही टैक्टर स्टार्ट हुआ तेज गति से वह मकान की तरफ बढऩे लगा। लोगों ने देखा तो वह बालक को बचाने दौड़े, लेकिन तब तक ट्रैक्टर एक मकान में जा घुसा। हादसे में छोटू गंभीर घायल हो गया। उसे तुरन्त बारां अस्पताल लाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान ही मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें

video: विधायक बोले, कोटा में डेंगू से हुई मौते यह हमारे माथे पर कलंक
Updated on:
02 Nov 2017 09:59 pm
Published on:
02 Nov 2017 09:55 pm
Also Read
View All