परिषद के प्रदेश महामंत्री महेंद्र रावल, जिलाध्यक्ष बाबूलाल भाट ने बताया कि 7वें वेतनमान की सिफारिशों को हरियाणा, गुजरात, यूपी, एमपी आदि राज्यों में राज्य सरकारों ने 1 जनवरी 2016 से लागू किया है। जबकि प्रदेश में इसे 1 अक्टूबर से लागू कर कर्मचारियों का आर्थिक नुकसान किया जा रहा है। प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम वैष्णव, उपाध्यक्ष महावीर डाबी, महावीर पारेता, हेमराज सेन, ज्ञानचंद वैष्णव, अब्दुल हकीम आदि ने कहा कि इन सिफारिशों में संशोधन नहीं किया गया तो कर्मचारियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।