5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: नगर कीर्तन के आगाज में दिखाए हैरतअंगेज करतब, देखिए वीडियो

कोटा. गुरु सिंह सभा कोटा जंक्शन की ओर से बुधवार से गुरुद्वारा जंक्शन साहिब में गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव की धूम शुरू हो गई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Nov 01, 2017

नगर कीर्तन

कोटा .

गुरु सिंह सभा कोटा जंक्शन की ओर से बुधवार से गुरुद्वारा जंक्शन साहिब में गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव की धूम शुरू हो गई। उत्सव के तहत बुधवार को गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें सिख श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता नजर आया। यहां शबद की धुनों के बीच नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन जिस भी मार्ग से गुजरा, लोगों ने स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने शर्बत, शीतल जल पिलाया, प्रसाद बांटा।

Read More: डेंगू ने कुछ ही पलों में छीन ली मां बनने की खुशी, पहली संतान पाने के सालों के सपने कुछ ही देर में टूटे



कोटा जंक्शन में नगर कीर्तन दोपहर दो बजे शुरू हुआ। यहां विशेष वाहन में गुरुग्रन्थ साहिब विराजमान थे। पंजप्यारों के साथ सैकड़ों सिख श्रद्धालु शामिल हुए। महिला व पुरुषों की संगत शबद कीर्तन करती चल रही थी। इस दौरान कई सिख युवकों ने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गुरुद्वारा पहुंचा। पूरे मार्ग में श्रद्धालु बोले सो निहाल सतश्री अकाल, वाहे गुरुजी का खालसा वाहे गुरु जी की फतेह के जयघोष करते चल रहे थे।

Read More: कोटा विश्वविद्यालय में छात्रा के भविष्य से खिलवाड़, कॉपी में पास होते हुए भी मार्कशीट में किया फेल

दिखाए हैरतअंगेज करतब

गुरुद्वारा प्रबन्ध कमेटी के सदस्य तरुमीत सिंह बेदी ने बताया कि नगर कीर्तन के दौरान सिख खालसा गु्रप के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतबों का रोमांचकारी प्रदर्शन किया। उन्होंने तलवारबाजी व चक्कर से करतब दिखाए। नगर कीर्तन में गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। जिन्होंने परम्परागत वाद्य यंत्रों के साथ प्रदर्शन किया। बैण्ड, झांझर व खरताल के संग एक सुर में उन्होंने प्रस्तुति दी।

Read More: OMG! इन्हें क्रिकेट खेलते देख चौंक जाएंगे आप, कोटा में बनी पहली दिव्यांग क्रिकेट टीम