कोटा

विधायक भरत सिंह के इस्तीफे की अफवाहों से राजस्थान की राजनीति में आया जबरदस्त भूचाल

MLA Bharat Singh, Resign, Rajasthan assembly, Rumor: कांगे्रस विधायक भरत सिंह के इस्तीफे की अफवाहों से सियासी गलियारों में हलचल मच गई।
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2019, 4:27 PM IST
congress MLA Bharat Singh
विधायक भरत सिंह के इस्तीफे की अफवाहों से राजस्थान की राजनीति में आया जबरदस्त भूचाल

कोटा. राजस्थान में कांग्रेस विधायक भरत सिंह ( Congress MLA Bharat Singh ) ने रविवार को भ्रष्टाचार ( Corruption ) और राष्ट्रीय राजमार्ग 27 ( National Highway 27 ) की मरम्मत कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए त्यागपत्र दे दिया। ( Rumor of resignation MLA Bharat Singh ) कोटा जिले में सांगोद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक सिंह ( Sangod MLA Bharat Singh ) के बारे में सोशल मीडिया ( social media ) पर किसी ने इस तरह की अफवाह उड़ा दी। इससे राजनेतिक गलियारों में हलचल मच गई।

Read More: कोटा एसपी ऑफिस में युवक ने खाया जहर, पुलिस में मचा हड़कम्प, सुसाइड नोट में मिले चौंकाने वाले कारण

जब इस बारे में विधायक भरत सिंह से बात की गई तो उन्होंने पत्रिका को बताया कि सोशल मीडिया पर किसी ने भ्रामक बात फैलाई है। उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है और न ही मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय राजमार्ग 27 की मरम्मत को लेकर मौजूदा हालात और तथ्यों से अवगत कराया है। वह इसलिए कि यह सड़क काफी समय से जर्जर है।

Read More: कोटा बैराज पर मोर्निंग वॉक कर रहे लोगों के सामने अचानक आ गया 10 फीट लंबा मगरमच्छ, फिर हुआ ये...

विधायक सिंह ने मुख्यमंत्री को जो पत्र लिखा था उसमें उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने बजट में यह घोषणा की थी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन खनन विभाग के अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग 27 की मरम्मत की अनुमति नहीं दे रहे हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि वह जानबूझकर काम में अड़चन डाल रहे हैं । कुछ लोगों ने इसी पत्र को गलत तथ्यों के साथ पेश करके यह अफवाह फैला दी कि उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है।

इस तरह की अफवाह
सीएम गहलोत को लिखे पत्र में विधायक सिंह ने राज्य के खनन विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। साथ ही महात्मा गांधी की 150वीं जयंतीमनाने के लिए सरकार को भ्रष्ट लोगों से बचाने का अनुरोध किया है। केंद्र सरकार राजमार्ग के एक हिस्से को दुरुस्त करना चाहती है, लेकिन राज्य का खनन विभाग इसमें बाधा डाल रहा है। एनएच 27 के रखरखाव के लिए 208.54 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर की गई है, लेकिन बारां में खनन विभाग के एक सहायक अभियंता जाहिर तौर पर मंत्री के निर्देश पर अड़चनें लगा रहे हैं और ठेकेदार को अनुमति पत्र जारी नहीं कर रहे हैं।

Published on: