25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Side Effects : सोशल मीडिया ने परिवार में खड़ी कर दी विवाद की दीवार

परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई के दौरान सामने आया मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Rajendra Sharma

•

Updated: 13 Oct 2019, 8:04 AM IST

pariwar paramarsh kendra

pariwar paramarsh kendra

छिंदवाड़ा/ सोशल मीडिया के कारण एक परिवार में विवाद की दीवार खड़ी हो गई है। पति जिले के एक थाना में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है, उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है इसके कारण पति नाराज रहने लगा। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, घर में दोनों के बीच सुलह नहीं हुई तो मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। सुनवाई के दौरान समझाइश के बाद भी समझौता नहीं हो पाया, इसीलिए प्रकरण में अगली तारीख दे दी गई।
इस शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई के लिए रखे गए प्रकरणों में एक प्रकरण सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ सामने आया। सोशल मीडिया पर आने वाले आपत्तिजनक संदेश पति ने पढ़े तो उसे गुस्सा आया और विवाद शुरू हो गया। पति का कहना है कि पत्नी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करें। काउंसलर्स की समझाइश के बाद महिला ने सोशल मीडिया से दूर रहने पर राजी हुई जिसके बाद दोनों में समझौता हो गया। एक अन्य प्रकरण चांदामेटा थाना क्षेत्र का है पति पेशे से ठेकेदार है और पत्नी नौकरी करती है। पति का कहना है कि पत्नी नौकरी छोड़ेगी तब ही वह उसके साथ रहेगा, वहीं पत्नी का कहना है कि पति इतनी कमाई करे जिसस परिवार का भरण पोषण आसानी से हो जाए तो वह नौकरी छोड़ देगी। पत्नी नौकरी छोडऩे को तैयार नहीं है जिसके चलते इस मामले में समझौता नहीं हो पाया।

आरक्षक के विवाद में समझौता

पुलिस आरक्षक और उसकी पत्नी के बीच चले विवाद में शनिवार को समझौते की स्थिति बन गई। पहली पत्नी से दो बच्चे होने के बाद आरक्षक की पत्नी का देहांत हो गया, उसने बच्चों की अच्छी परवरिश होगी यह सोचकर पत्नी की बहन से शादी कर ली, जिससे एक बेटी है। शादी को करीब 21 साल हो चुके हैं और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। समझाइश के बाद मामला सुलझ गया। सुनवाई काउंसलर नीलू यादव, खि•ार अहमद, छाया गौतम और नर्मदा अवस्थी ने की।