कोटा

सीढिय़ों से गिरकर युवक की मौत, परिजनों के बयान से हादसे और हत्या के बीच उलझी गुत्थी

कोटा. एक बिल्डिंग की सीढि़यों से उतरते समय एक युवक की गिरकर मौत हो गई। परिजनों के बयान से मामला हत्या और हादसे के बीच उलझा।

2 min read
Oct 29, 2017
मृतक

जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग की छत से फ्लेक्स का स्क्रेप उतारते समय एक युवक का सीढिय़ों से पैर फिसल गया, जिससे उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

सब इंस्पेक्टर सूरज सिंह ने बताया कि मृतक राजू के जीजा बनवारी लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया है कि नागपाल कॉलोनी निवासी राजू ऐरवाल व उसका साथी अजय चंदेल घर से सुबह करीब 4.30 बजे तलवंडी पॉपुलर बिल्डिंग पहुंचे, जहां पहले से ही कटी हुई एंगले पड़ी थी। एंगल को लेकर राजू सीढिय़ों से उतर रहा था, अंधेरा होने से राजू का पैर सीढिय़ों से फिसल गया, जिससे वह नीचे आकर गिर गया। राजू के सिर में गंभीर चोटे आई थी। राजू को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया। राजू के साथ कार्य करने वाले अजय चंदेल ने बताया कि राजू ने ही कहा था कि कुछ देर का कार्य है, सुबह जल्दी कर देगे ताकी पूरा दिन खराब नहीं होगा। चंदेल ने कहा कि राजू को कहीं जाना था, इसलिए वह सुबह जल्दी आया था। वहीं राजू के परिजनों का कहना है कि ढाई माह पहले भी इसके सिर पर एंगल गिर गई, थी जिसकी चोट अभी तक उसके सिर में लगी हुई है। उन्होंने आशंका जताई है कि राजू की दुर्घटना नहीं हुई, उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Published on:
29 Oct 2017 06:17 pm