कोटा

जानिए क्या हुआ ऐसा की कोटा रेलमंडल की आय में 25% हुआ इजाफा, कमाए करोड़ो रुपये

रेलवे ने की करोड़ो की कमाई|
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2018, 6:23 PM IST
KOTA

बिना टिकट और बिना सामान बुक कराए यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होते देख रेलवे ने भी सघन टिकट चैकिंग अभियान चलाया। पिछले माह दिसम्बर 2017 में कोटा मंडल ने कमाई में से 25 प्रतिशत ज्यादा आय अर्जित की है।

1.10 लाख औसत यात्री कोटा मंडल से रोज सफर शुरू करते हैं

100 स्टेशन हैं कोटा मंडल
150 से अधिक ट्रेनें रोज गुजरती हैं कोटा मंडल से

दिसम्बर 2017 में टिकट चैकिंग से कोटा रेल मंडल को 1 करोड़ 41 लाख रुपए की आय हुई है, वहीं दिसम्बर 2016 में 1 करोड़ 13 लाख रुपए ही आय थी। इस तरह इस आय में करीब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं दिसम्बर 2017 में बिना टिकट और निम्न श्रेणी के टिकट पर उच्च श्रेणी में यात्रा करने के 27204 प्रकरण बनाए गए। वहीं दिसम्बर 16 में इनकी संख्या 23104 रहीं।

इसके अलावा पिछले 9 माह में अप्रेल 17 से दिसम्बर 17 तक कोटा मंडल को टिकट चैकिंग 12 करोड़ 36 लाख रुपए की आय हुई। वहीं वर्ष 2016 में अपे्रल से दिसम्बर 16 तक आय 10 करोड़ 25 लाख रुपए ही थी। इसी तरह 9 माह में टिकट चैकिंग में 21 प्रतिशत राजस्व का इजाफा हुआ।

अप्रेल से दिसम्बर 2017 तक बिना टिकट और अनियमित यात्रा के 248970 प्रकरण बनाए गए और वर्ष 2016 में इस अवधि में इनकी संख्या 211707 रही। सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि टिकट चैकिंग अभियान जारी रहेगा। दिल्ली और मुंबई के बीच अप्रेल 17 से नवंबर 17 के दौरान यात्रियों की संख्या में 0.99 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Updated on:
8 Jan 2018, 6:23 PM IST
Published on: