सर्दी के मौसम में अस्पतालों में एलर्जी के मरीज सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सर्दी में शुष्क मौसम व बढ़ते प्रदूषण के कारण ऐसा हो रहा है। इनमें खुजली, लाल दाने पड़ जाना, रेशेज होना समेत कई बीमारियां हो रही है। वैसे एमबीएस और न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में यह आंकड़ा 80 से 100 के आसपास रहता है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी रोगी पहुंच रहे हैं।