कोटा

कानून के ज्ञाता लड़ेंगे चुनावी दंगल, प्रचार के लिए ले रहे सोशल मीडिया का सहारा

कोर्ट परिसर में इन दिनों गहमा-गहमी का माहौल है। ज्यों-ज्यों चुनावी तारीख नजदीक आ रही है प्रत्याशी भी अपने समर्थकों से वोट देने की मांग कर रहे हैं।

2 min read
Dec 11, 2017

कोर्ट परिसर में इन दिनों गहमा-गहमी का माहौल है। ज्यों-ज्यों चुनावी तारीख नजदीक आ रही है प्रत्याशी भी अपने समर्थकों से पुरजोर वोट देने की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को नाम वापसी के बाद 32 प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी सलीम खान ने बताया कि 14 दिसम्बर को न्यायालय परिसर स्थित लाल चौक पर सिंपोजियम का आयोजन होगा, जिसमें प्रत्याशी अपनी कार्य योजनाओं और बार के हित में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। पद के अनुरूप सिंपोजियम में सभी को तय समय में बोलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार मतदाता को मतदान के लिए अपनी आईडी लाना अनिवार्य है। वर्ष 2017-18 के चुनाव में 1679 मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 1404 पुरुष व 275 महिला अधिवक्ता हैं।

ये भी पढ़ें

दिन रात दौडने के बाद भी घट गई रोड़वेज की कमाई, अब की जा रही किराये में कमी

सोशल मीडिया पर प्रचार

अंतिम सूची का प्रकाशन होने के बाद प्रचार भी तेज हो गया। प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाता को रिझाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। चुनावी महौल में मैसेज, सोशल मीडिया का भी भरपूर सहयोग लिया जा रहा है। इसके साथ ही घर-घर जाकर भी सम्पर्क किया जा रहा है।

इन पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला

अभिभाषक परिषद के 15 दिसम्बर को होने वाले चुनावों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबले होंगे। अध्यक्ष पद पर बृजराज सिंह चौहान, मनोज गौतम व मनोज पुरी चुनाव मैदान में है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए अतीश सक्सैना, अनिता शर्मा और पृथ्वीराज सिंह शक्तावत में मुकाबला होगा। वहीं महासचिव के लिए जितेन्द्र पाठक, बबीता कुमारी आर्य तथा पंडित सत्यनारायण शर्मा के बीच चुनावी दंगल है।

दो प्रमुख पदों पर महिला प्रत्याशी भी

अभिभाषक परिषद के होने वाले चुनावों की अंतिम सूची प्रकाशित हो चुकी है। वर्ष 2017-18 के चुनाव में उपाध्यक्ष व महासचिव जैसे प्रमुख पदों पर महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है।

ये प्रत्याशी हैं मैदान में
संयुक्त सचिव

- अमित कुमार शर्मा
- महावीर प्रसाद बैरवा

पुस्तकालय सचिव
- अभिषेक पाठक

- प्रद्युमन शर्मा
- महिपाल सिंह चौहान

अर्थ सचिव
महेन्द्र कुमार गुप्ता

महेश कुमार योगी
राम गोपाल चतुर्वेदी

कार्यकारिणी सदस्य
इकराम हुसैन, ऋचा शुक्ला, कुंजबिहारी नागर, दिनेश पालडिया, देवेन्द्र ङ्क्षसह, मनोज सुवालका, मयंक नामा, महाबाहु सिंह राणा, राधेश्याम गौड, रामदयाल शर्मा, शोरीना बेगम, संगीता कुमारी, सुनीता वर्मा, सौरभ श्रृंगी व हितेश जैन।

ये भी पढ़ें

कोटा में शीशा फोड़ गैंग का आतंक, घर के बाहर गाड़ियां खड़ी करने से डरने लगे लोग
Published on:
11 Dec 2017 07:36 pm
Also Read
View All