कोटा

Politics: ईओ के ट्रांसफर पर भड़के पालिकाध्यक्ष, बोले-गंदी राजनीति करने वाला नेता भुगतेगा परिणाम

सांगोद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के ट्रांसफर पर क्षेत्र की राजनीति गर्मा गई। पालिकाध्यक्ष ने उनके स्थानांतरण को गंदी राजनीति करार दिया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2018, 6:38 PM IST
Politics

सांगोद. नगरपालिका से स्थानांतरित अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र सिंह पारस को शुक्रवार को यहां से विदा कर दिया गया। पारस की विदाई उनकी जगह यहां आई कीर्ति कुमावत के ज्वाइनिंग देने के दो दिन बाद की गई है। पालिका कार्यालय में शुक्रवार को पारस की विदाई और कीर्ति के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष देवकीनंदन राठौर व्यथित दिखे।

उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी पारस ने अपने कार्यकाल में बढिया काम किया लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें गंदी राजनीति में फंसाकर उनका स्थानान्तरण करा दिया। उन्होंने बिना किसी के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें जिसका भी हाथ है चाहे वो बड़े नेता हों या छोटे उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। नगर में विकास कार्यो में कोई कसर नहीं है लेकिन कुछ लोग जनता को भड़काकर कार्यो का विरोध कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने पारस के स्थानान्तरण को कुछ नेताओं की घृणित राजनीति तक करार दिया।

Read More: सरकार के ऑनलाइन सिस्टम को मात दे बाजीगर बने बैठे हैं कोटा के राशन डीलर, बिना डकारे चबा गए गरीबों का गेंहू



उल्लेखनीय है कि करीब दो माह पूर्व पारस का टोडाभीम स्थानान्तरण हो गया था लेकिन पालिकाध्यक्ष राठौर ने उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। बुधवार को स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव पवन अरोड़ा की दखल के बाद पारस ने नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी कीर्ति कुमारी कुमावत को पदभार संभलाया।

सोमवार को भी कार्यभार संभालने आई थी लेकिन उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया था। वे चली गई लेकिन बुधवार को शासन सचिव की दखल पर कीर्ति ने यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस कार्यक्रम में असंतुष्ठ पार्षद नजर नहीं आए।

Published on: