2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक! कोटा में एक लावारिस महिला तडपती रही पर नहीं मिला इलाज और इधर चार मौतों से दहल उठा पूरा संभाग

कोटा. कोटा संभाग में एक ही दिन में कईं सारी घटनाएं हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 19 Jan 2018, 11:46 AM IST

लावारिस महिला

कोटा.

कोटा में एक ही दिन में कईं सारी घटनाएं हो गई जिससे पूरा संभाग दहल उठा। जिसमें एक लावारिस महिला 2 घंटे तक तडपती रही। एक अचेतावस्था में मिले रिक्शा चालक की मौत हो गई एवं अंतिम संस्कार में जा रहे दादी पोता और काकी की हादसे में मौत हो गई।

लावारिस महिला को 2 घंटे तक नहीं मिला इलाज

एमबीएस चिकित्सालय में गुरुवार को भी एक लावारिस महिला को समय पर उपचार नहीं मिला। महिला 2 घंटे तक स्टे्रचर पर तड़पती रही। कोई व्यक्ति एक महिला को अस्पताल दिखाने आया तो डॉक्टर ने उस महिला को दवा लिखकर खानापूर्ति कर दी, जबकि महिला के बाएं हाथ में फेक्चर था।

Read More: शर्मनाक! 15 वर्षीय मासूम किशोरी का अपहरण कर कोटा में हुआ Gang Rape, एक महिला भी थी 3 गुनेहगारों के साथ शामिल

महिला को दिखाने जो व्यक्ति आया था, वह भी उसे छोडकर चला गया। बाद में कुछ लोगों ने अधीक्षक को फोन किया तो वहां से उनका निजी सहायक आया और महिला को ठीक से दिखाया और उसका प्लास्टर चढ़ाकर उसे आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती कराया। महिला की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। वह अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। एमबीएस अधीक्षक पीके तिवारी का कहना है कि महिला के साथ कोई नहीं है, ऐसी स्थिति में उपचार में समस्या आती है। महिला को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है वहीं उसके खाने की भी व्यवस्था कर दी है।

Read More: राजस्थान की नं. 1 पुलिस के ही अधिकारी ने महिला पुलिस अधिकारी के घर में घुस की थी छेड़छाड़, अब चढ़ा उस पर भी पुलिस का शिंकजा

अचेतावस्था में मिले रिक्शा चालक की मौत
कोटा. किशोरपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक रिक्शा चालक अचेत अवस्था में मृत मिला। पुलिस ने बताया कि गंगाराम (60) नाम का रिक्शा चालक किशोरपुरा गेट के यहां अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पर पुलिस उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गई। जहां डॉ. ने उसे चैक कर मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच की जा रही है।

Read More: राज्य सरकार के आदेशों पर हुई इमानुएल की जांच, मिले बडे़-बडे़ गडबडझाले तो कमरे कर दिए सीज

अंतिम संस्कार में जा रहे दादी पोता और काकी की हादसे में मौत
झालरापाटन. जयपुर-इन्दौर राजमार्ग पर बिंदा टोला नाका के पास गुरुवार सुबह पार्सल कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार 2 महिलाओं सहित 3 जनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी संजय प्रसाद मीणा ने बताया कि सुनेल थाना क्षेत्र के गांव कड़ोदिया निवासी कालूलाल मेघवाल (25) उसकी बड़ी दादी सोहन बाई (60) और काकी जानी बाई (50) को बाइक से गंाव से लेकर दित्याखेड़ी में उनके रिश्तेदार वीरमलाल के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए ले जा रहा था। बिंदा टोल नाका के पास पीछे से आ रहे कंटेनर के बाइक को टक्कर मारने से तीनों जनों की घटनास्थल पर ही मृृत्युु हो गई।