कोटा

कोटावासियों की नि:शुल्क सेवा को तैयार कार एम्बुलेंस

नि:शुल्क ऑटो एम्बुलेंस के बाद अब शहर में नि:शुल्क '108 कार' एम्बुलेंस सेवा भी शुरू होने जा रही है।

2 min read
Apr 27, 2018

कोटा . नि:शुल्क ऑटो एम्बुलेंस के बाद अब शहर में नि:शुल्क '108 कार' एम्बुलेंस सेवा भी शुरू होने जा रही है। 'टीम जीवनरक्षक' के तत्वावधान में यह जीवनदायिनी सेवा इसी माह अगले दो से तीन दिन में शुरू हो जाएगी।

खास बात यह कि पूर्णत: नि:शुल्क यह सेवा आमजन के सहयोग से स्वेच्छाया ही शुरू हो रही है। यानी इसमें घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले कार एंबुलेंस चालक कोई राशि बदले में नहीं लेंगे। न केवल घायल हो नि:शुल्क अस्पताल पहुंचाया जाएगा, वरन् आवश्यकता हुई तो उसका इलाज भी कराया जाएगा। सुविधा प्रदाता के रूप में अब तक 93 लोग रजिस्टे्रशन करा चुके हैं।

ये भी पढ़ें

Breaking News: लंबे इंतजार के बाद एनक्लोजर से बाहर आया टाइगर एमटी-1, मुकुंदरा की सैर पर निकला शहंशाह

Read More:यदि आप भी बनना चाहते है लेक्चरर तो जानिए क्या बदलाव हुए है शैक्षणिक योग्यताओ में....

मिलेगी सीपीआर टे्रनिंग
कार एम्बुलेंस चालकों व उनके सहयोगी को नि:शुल्क सीपीआर व प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रेडक्रॉस व अन्य चिकित्सक '108 कार' चालक को समय-समय पर मरीज को लाते समय बरती जाने वाली सावधानियों, हार्ट अटैक, अन्य बीमारियों में मरीज को कैसे लाना है, इस बारे में जानकारी देंगे। कार एम्बुलेंस में प्राथमिक उपचार के संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Read More:मुख्यमंत्री ने दावा किया कोटा में हुए 10 हजार करोड़ के कार्य
ऐसे होगा संचालन
एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा जिस पर कोई भी दुर्घटना की जानकारी दे सकता है। जैसे ही ग्रुप पर सूचना आएगी, दुर्घटना स्थल के पास वाले पंजीकृत स्वयंसेवक को तत्काल फोन आ जाएगा। जो भी पास होगा, वह मैसेज पढ़कर या कॉल आते ही मरीज को अस्पताल तक पहुंचाएगा। कार एम्बुलेंस के पीछे चलाने वाले का नम्बर होगा। सार्वजनिक स्थलों पर एम्बुलेंस के नम्बर भी लिखे जाएंगे।

चल रहे हैं 300 ऑटो
1 जनवरी 2018 से शुरू हुई ऑटो एम्बुलेंस सेवा से अब तक 300 ऑटो जुड़ चुके हैं। इनसे 82 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।
संयोजक टीम जीवन रक्षक भुवनेश गुप्ता ने कहा कि शहर के प्रबुद्ध लोगों से बात हो गई है। एक-दो दिन में इसे शुरू कर दिया जाएगा। कुल 108 कारों को इस सेवा से जोड़ा जाएगा।

Read More: बेकाबू रफ्तार से स्‍कूटी से टकराकर पलटी कार, गंभीर घायल हुए तीन सवार
इसलिए रखा '108' नाम
संयोजक भुवनेश गुप्ता बताते हैं कि लोगों को जल्दी ही समझ आए और लोग भ्रमित नहीं हों, इसलिए '108 कार एम्बुलेंस'नाम रखा गया है। इसमें कुल 108 कारों को जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें

देखिए, ट्रेन में सीटें फुल होने पर दलाल कैसे उठोते हैं फायदा, एक टिकट के वसूलते हैं 400 रुपए
Published on:
27 Apr 2018 04:40 pm
Also Read
View All