कोटा

Kota Gold-Silver Price Today: आज के ताजा सोने-चांदी के भाव, जानें राजस्थान बजट के बाद सर्राफा बाजार का हाल

Sarafa Market Latest Update:राजस्थान बजट पेश होने के बाद कोटा सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव स्थिर नजर आए। हालांकि दोनों दिनों की तुलना में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया हुआ।
less than 1 minute read
Feb 11, 2026
Gold-Silver Price Crash
फाइल फोटो-पत्रिका

Gold-Silver Rate Today 11th Feb: राजस्थान की वित्तमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में सरकार का तीसरा और 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट पेश किया। राजस्थान बजट में विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आर्थिक विकास पर जोर दिया गया। हालांकि बजट घोषणाओं का असर कोटा के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों पर खास नजर नहीं आया। कारोबार सामान्य बना रहा और भाव लगभग स्थिर रहे।

सोने-चांदी के आज के ताजा भाव (11 फरवरी 2026)

कोटा सर्राफा बाजार में आज चांदी के भाव 2,63,000 रुपए प्रति किलो दर्ज हुई। वहीं सोने के केटबरी (जेवराती) भाव 1,60,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। शुद्ध सोना 1,60,900 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। व्यापारियों के अनुसार ये भाव सामान्य उतार-चढ़ाव के तहत हैं और इनमें बजट का सीधा प्रभाव नहीं दिखा।

कल चांदी के बढ़े थे दाम

वहीं कल यानी मंगलवार को बाजार में चांदी में 1,000 रुपए की तेजी देखने को मिली थी, जिसके बाद भाव 2,62,000 रुपए प्रति किलो रहे। वहीं जेवराती सोने में 200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। शुद्ध सोना 1,60,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

दोनों दिनों के भावों की तुलना करें तो बाजार में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मंगलवार को चांदी के दामों में 1,000 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है। वहीं सोने के भाव में मामूली बढ़त देखी गई। जेवराती सोना मंगलवार को 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो आज बढ़कर 1,60,100 रुपए हो गया। इसी तरह शुद्ध सोना 1,60,800 रुपए से बढ़कर 1,60,900 रुपये रुपए 10 ग्राम पहुंच गया।

Updated on:
11 Feb 2026 02:56 pm
Published on:
11 Feb 2026 02:56 pm