कोटा

Rajasthan Accident: सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक-शिक्षिका घायल, तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Govt Teacher Injured In Accident: घायल शिक्षकों को एंबुलेंस से बपावरकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बारां रैफर कर दिया। अध्यापिका मनीषा के सिर में गंभीर चोट होने से उसे बारां व फिर कोटा रैफर किया गया है।

2 min read
Feb 22, 2026
हादसे का फोटो: पत्रिका

High Speed Jeep Hit Bike: छबड़ा-बपावरकलां स्टेट हाइवे पर शनिवार को लबानिया गांव के पास सड़क पर तेजगति से आ रही एक जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सरकारी स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लबानिया के शिक्षक महावीर मीणा व शिक्षिका मनीषा गोचर की ड्यूटी प्राथमिक स्कूल में भी लगा रखी है। शनिवार को दोनों बाइक से प्राथमिक स्कूल जा रहे थे।

रास्ते में मुख्य सड़क पर बपावरकलां से छबड़ा की ओर जा रही जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों उछलकर सड़क पर गिरे। वहीं बाइक जीप के नीचे फंस गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। दोनों घायलों को संभाला और पुलिस को सूचित किया। घायल शिक्षकों को एंबुलेंस से बपावरकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बारां रैफर कर दिया। अध्यापिका मनीषा के सिर में गंभीर चोट होने से उसे बारां व फिर कोटा रैफर किया गया है। वहीं शिक्षक महावीर को बारां के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जीप को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Karauli: हेलमेट पहनकर दिनदहाड़े दुकान में घुसा बदमाश, 3 मिनट में दराज तोड़कर 4 लाख किए पार

दो जगह चल रहा एक स्कूल, रोजाना जाना पड़ता है

बपावरकलां-छबड़ा स्टेट हाईवे सड़क पर संचालित लबानिया के स्कूल में कक्षों की कमी से सिर्फ कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन होता है। प्राथमिक स्तर की कक्षाएं पांच सौ मीटर दूर गांव के अंदर संचालित प्राथमिक स्कूल भवन में संचालित होती है। कार्यरत दोनों शिक्षक प्राथमिक स्कूल में कालांश लेने माध्यमिक स्कूल से रोजाना इसी तरह बाइक से आते-जाते है। शनिवार को भी दोनों शिक्षक बाइक से प्राथमिक स्कूल जा रहे थे, मुख्य सड़क से नीचे संपर्क सड़क पर उतरते समय मुख्य सड़क पर तेज गति से आ रही जीप ने टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें

Nagaur Road Accident: जोधपुर से सुजानगढ़ जा रही बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 26 यात्री लहूलुहान, चालक के टूटे दोनों पैर

Also Read
View All

अगली खबर