कोटा

रिश्वत लेकर भागे हैड कांस्टेबल ने लगाई साढ़े तीन माह तक दौड़ जब थका तो कर दिया सरेण्डर

कोटा. साढ़े तीन माह पहले रिश्वत राशि लेकर फरार हुए खातौली थाने के हैड कांस्टेबल अब्दुल हकीम ने सोमवार को भ्रष्टाचार निवारण अदालत में सरेण्डर किया
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2017, 8:38 PM IST
Head Constable Surrender to ACB

करीब साढ़े तीन माह पहले रिश्वत राशि लेकर फरार हुए खातौली थाने के हैड कांस्टेबल अब्दुल हकीम ने सोमवार को भ्रष्टाचार निवारण अदालत में सरेण्डर कर दिया। एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया, मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Read More: जिस हिस्ट्रीशीटर को तलाश रही थी राजस्थान की पुलिस, भाजपा के विधायक पहना रहे थे उसे माला

एसीबी निरीक्षक विवेक सोनी ने बताया कि किसान राधेश्याम नागर ने 21 जुलाई को एसीबी में शिकायत दी थी। इसमें कहा था कि बिजली विभाग के लाइनमैन से हुए झगड़े के बाद उनके खिलाफ खातौली थाने में मामला दर्ज हुआ था।

Read More: video: ऐसा क्या हुआ कि कम आए गधे, कभी मैदान भरा रहता था, आज एक कौने में सिमटे
इस मामले में समझौता करवाने के लिए हैड कांस्टेबल अब्दुल हकीम ने 8 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। इसमें से वह कुछ राशि उसे दे चुका था। शेष राशि के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था।

Read More: सरकार शहराें को स्मार्ट सिटी में बदल रही है, इधर यह स्मार्ट सिटी गांव में बदलने को तत्पर है
23 जुलाई को अब्दुल हकीम ने फरियादी को 5 हजार रुपए लेकर बुलाया। इस पर एसीबी टीम ने ट्रेप की कार्रवाई प्लान की। जब अब्दुल हकीम ने 5 हजार रुपए लिए तो राधेश्याम ने गरीब होने का हवाला दिया। इस पर उसने एक हजार रुपए लौटा दिए। तभी एसीबी ने ट्रेप करना चाहा तो भनक लगते ही अब्दुल हकीम छत से रुपए लेकर भाग गया। एसीबी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Read More: राजस्थान ने ऐसा घेरा कि दबाव में आया मध्यप्रदेश, आज छोड़ेगा गांधी सागर से पानी
सोनी ने बताया कि अब्दुल हकीम ने सोमवार को अदालत में सरेण्डर किया। जहां से सूचना मिलते ही एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Published on: