शौहर ने बीबी को इतना पीटा कि पुलिस ने जेल भेज दिया। तीन दिन बाद जेल से लौटकर उसने जो किया उसे देख हर कोई कांप उठा।
झालावाड़ जिले के भवानीमंडी कस्बे में गृह क्लेश को लेकर एक व्यक्ति ने शनिवार शाम को अपनी पत्नी पर केरोसीन छिड़क जिंदा जलाने का प्रयास किया। इससे महिला 80 फीसदी झुलस गई। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने पर देर रात जयपुर रेफर कर दिया।
भवानीमंडी थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि भवानीमंडी में मील गेट के पास रहने वाले जाकिर और उसकी पत्नी अफसाना में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार रात जाकिर ने अफसाना पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी। इसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वे अफसाना को भवानीमंडी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने झालावाड़ रेफर किया, वहां से रात में कोटा रेफर कर दिया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे देर रात जयपुर रेफर कर दिया।
जानलेवा हुई शौहर की स्मैक की लत
अफसाना ने पुलिस को बयान में दिया कि उसका पति स्मैकची है और आए दिन झगड़ा करता था। शनिवार को विवाद में उसने उस पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस ने दो दिन पहले ही किया था गिरफ्तार
अफसाना के परिजनों का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों से दोनों पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। एेसे में जाकिर ने अफसाना से मारपीट भी की थी। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने जाकिर को गिरफ्तार किया था। भवानीमंडी थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि अफसाना की रिपोर्ट पर शांतिभंग में जाकिर को गिरफ्तार का था। बाद में जमानत पर छोड़ दिया।