कोटा

जेठ, देवर ने लूटी घर की अस्मत बेवफ़ा पति ने भी नहीं दिया साथ…

Crime जेठ, देवर व पति के खिलाफ बलात्कार, धमकाने, मारपीट, छेड़छाड़ व दहेज प्रताडऩा की धाराओं में मामला दर्ज...
less than 1 minute read
Jul 20, 2019
Feature image

कोटा. दादाबाड़ी पुलिस ने महावीर नगर विस्तार योजना निवासी एक विवाहिता की रिपोर्ट पर उसके जेठ, देवर व पति के खिलाफ बलात्कार, धमकाने, मारपीट, छेड़छाड़ व दहेज प्रताडऩा की धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीडि़ता ने दादाबाड़ी थाने में शुक्रवार रात दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि 28 मई को वह परिवार के लोगों के साथ शादी समारोह में नैनवां गई थी। वहां से पति, जेठ व देवर के साथ वापस कोटा आ गई। सास व ससुर नैनवां ही रुक गए। उसी रात उसका पति किसी कार्य से दो घंटे के लिए बाहर चला गया। जहां उसके जेठ ने उससे बलात्कार किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

दूसरे दिन देवर ने उससे छेड़छाड़ की। इस बारे में जब उसने उसके पति को बताया तो उसने किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन सास व ससुर आ गए। उसने उन्हें जानकारी दी तो उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से उन्होंने उसे बंधक बनाए रखा तथा कई बार मारपीट की व यातनाएं दी।

19 जुलाई को उसके पति ने उससे 15 लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में तहरीरी रिपोर्ट पर पति, जेठ व देवर के खिलाफ बलात्कार, धमकाने, मारपीट व छेड़छाड़ व दहेज प्रताडऩा की धाराओं में मामला दर्ज किया।

Updated on:
20 Jul 2019 09:19 pm
Published on:
20 Jul 2019 08:52 pm