30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
पर्यावरण को बचाने के लिए इस तरह जुटा कारवा कि लगा दिए एक दिन में हजार पौधे…
Play video

पर्यावरण को बचाने के लिए इस तरह जुटा कारवा कि लगा दिए एक दिन में हजार पौधे…

Hariyalo rajasthan campaign राजस्थान पत्रिका के अमृतम जलम अभियान के तहत शिक्षा का मंदिर में किया गया पौधारोपण
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Jul 20, 2019

 

कोटा. हर किसी के मन में पर्यावरण के प्रति प्रेम और भविष्य के प्रति इसका संतुलन बिगडऩे की चिंता के भाव थे। हर कोई सोच रहा था कि आबादी बढ़ती रही और इसी तरह कंक्रीट के महल खड़े होते गए तो भविष्य का क्या होगा। कैसे हवा, कैसे पानी मिलेगा। भविष्य की इस चिंता से मुक्ति दिलाने में अपना सहयोग देने के लिए राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत रावतभाटा रोड स्थित मोदी इन्स्टीट्यूट और लॉ कॉलेज परिसर में पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण किया।Oxygen

मोदी कॉलेज, लॉयंस क्लब टेक्नों ने पौधारोपण का बीड़ा उठाया तो कारवां जुटता गया। इसके साथ पर्यावरण प्रेमी पौधे रोपते चले गए।

पौधारोपण कार्यक्रम में जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल, शहर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व के उप वन संरक्षक टी मोहन राज व सहायक वन संरक्षक दीपक चौधरी, क्लब के अध्यक्ष भुवनेश गुप्ता, संस्थान के डारेक्टर सुशील मोदी, डॉ. हेमराज प्रजापत, सामाजिक कार्यकर्ता एलएन शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सज गई नन्हें पौधों की कतार

पौधारोपण को लेकर लोगों व संस्था के स्टॉप व बच्चों में इतना उत्साह नजर आया कि देखते ही देखते संस्थान परिसर की चारदीवारी के आस पास नन्हें पौधों की कतार सज गई।


विभिन्न प्रजातियों के लगे पौधे

अभियान के तहत छाया व फल तथा फूलदार पौधे लगाए गए। भुवनेश गुप्ता के मुताबिक आम, बरगद, पीपल, जामुन, करंज, गुलमोहर, अमरूद, आवला, अशोक समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।