कोटा

Breaking News : ट्रेन में टिकट चैकिंग के नाम पर यात्रियों से अवैध वसूली की तो तत्काल नौकरी से बाहर होंगे कर्मचारी

ट्रेन में यदि कोई कर्मचारी टिकट चैकिंग के नाम पर यात्रियों से अवैध वसूली करता पकड़ा गया तो उसे तत्काल सेवा से बाहर कर दिया जाएगा।

2 min read
Jan 25, 2018

कोटा . रेलवे बोर्ड की ओर से सभी जोन मुख्यालयों को एक परिपत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि यदि कोई टिकट चैकिंग कार्मिक यात्रियों से अवैध वसूली करता पाया जाए तो उसे तत्काल सेवा मुक्त कर दिया जाए। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को शिकायत करने के लिए 155210 हैल्पलाइन नम्बर जारी किया है। रेल मंत्री को यात्रियों से अवैध वसूली की शिकायतें मिलने के बाद यह निर्णय किया गया है।

यात्रियों से वसूली की कार्रवाई रोकने के लिए निरीक्षकों का दल गठित कर जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। इस दल में वाणिज्य निरीक्षक, आरपीएफकर्मी और विजिलेंस के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस आदेश के बाद पश्चिम मध्य रेलवे ने परिपत्र की पालना करने की तैयारी कर ली है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से निर्देश जारी हुए हैं, इसकी पालना कराई जाएगी।

इस आदेश का ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी विरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि कई वर्षों से रेलवे में टिकट चैकिंग के नाम पर यात्रियों से अवैध वसूली की कई शिकायतें सामने आ चुकी है। रेलवे प्रशासन ऐसे कार्मिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए तथा यात्रियों की परेशानियों को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

रेलवे की विजिलेंस टीम ने पूर्व में ऐसे कई मामले में कार्मिकों को पकड़ा था। सोशल मीडिया पर भी यात्री ट्रेन में अवैध वसूली की शिकायते करते हैं। इसलिए रेलवे प्रशासन ने अपनी छवी सुधारने तथा अवैध वसूली के खेल को रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है। लंबी दूरी की ट्रेनों में इस तरह के मामले ज्यादा आते हैं। कई यात्रियों ने तो ट्वीटर के माध्यम से रेल मंत्री को इसकी शिकायतें कर चुके हैं। साथ ही ट्रेनों में व्यवस्थाओं में सुधार की कवायद की भी की जा रही है।

Published on:
25 Jan 2018 08:10 am
Also Read
View All