कोटा

पत्रिका स्टिंग: लैंडमार्क सिटी में देर रात पहुंचे बजरी से भरे ट्रक, पुलिस आई और ड्राइवर से मिलकर चली गई

लैंडमार्क सिटी में देर रात बजरी से भरे कई ट्रक आए। 10 मिनट के अंतराल में दो बार पुलिस आई और ट्रक ड्राइवरों से मिलकर चली गई।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2018, 12:07 PM IST
illegal sand mining

कोटा . सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां कैसे उड़ाई जाती है, यह कोटा में बजरी माफिया बता रहे हैं। जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही से अवैध खनन का कारोबार फल-फूल रहा है। लैंडमार्क सिटी में देर रात एक के बाद एक बजरी से भरे कई ट्रक आए और पुलिस के सामने ही खाली होते रहे। 10 मिनट के अंतराल में कुन्हाड़ी थाने से दो बार पुलिस यहां आई और ट्रक ड्राइवरों से मिलकर थोड़ी देर में ही चली गई। इसके बाद पूरी रात बजरी से भरे ट्रक खाली होते रहे।

जैसे ही ट्रक लैंडमार्क सिटी में प्रवेश किया तो पुलिस की चेतक आई और देखकर चली गई। इसके 10 मिनट बाद ही जीप आई और मिलकर चली गई। बजरी माफिया ऑन डिमांड बजरी पहुंचा रहे हैं। शिकायतों पर पत्रिका ने स्टिंग किया तो मामले सामने आए। बजरी दलाल पांच घंटे में जहां आप कहो वहां बजरी गारंटी के साथ पहुंचा रहे हैं। अवैध खनन से जहां शहर में सरकारी भवनों के निर्माण कार्य अटके पड़े हैं वहीं, हॉस्टल और बहुमंजिला इमारतें दिन-रात बढ़ती जा रही हैं।

दलाल बोला- कब और कहां पहुंचाना है ट्रक
टीम पत्रिका : रेती का ट्रक चाहिए।
दलाल : कब और कितना
माल चाहिए।


क्या रेट है?
देखो भाई... अभी कोर्ट की
रोक चल रही है इसलिए माल महंगा है।
तीन मंजिला हॉस्टल का काम चल रहा है।
फिर तो काम लंबा चलेगा। ऊपर नीचे कर लेंगे।

Read More: OMG! विधायक चंद्रकांता ने कलक्टर के सामने एक अफसर को लगाई लताड़, बोली कर दूं रिकार्डिंग वायरल

...लेकिन रेट तो बताओ?
बजरी तो और भी दिलवा
देंगे, लेकिन हमारे माल में कचरा नहीं है।
वो तो ठीक है, पर


भाव तो बताओ?
बड़ा ट्रक 60 व छोटा ट्रक 45 हजार का पड़ जाएगा।
रेट तो ज्यादा है, लेकिन माल कब तक मिल जाएगा?
बजरी दलाल : आप तो पांच घंटे पहले बता देना, रात को ट्रक खाली हो जाएगा।


पुलिस के सामने खाली होते रहे ट्रक
नदीपार क्षेत्र में लैंडमार्क सिटी, लक्ष्मण विहार, पाŸवनाथ नगर और चंचल विहार समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर रात में बजरी के ट्रक खाली होते मिले। जैसे ही बजरी लेकर ट्रक पहुंचा, उसके साथ ही कुन्हाड़ी थाने से चेतक 5 (गश्त) आ पहुंची। पुलिसवाले जीप से उतरे, ट्रक वालों के पास रुके और फिर निकल गए। चेतक 5 के बाद कुन्हाड़ी थाने की जीप आई और ट्रक वालों से मिलकर निकल गई।

Read More: robbery : 27 किलो सोना लूटने से पहले डकैतों ने कोटा के कार बाजार से खरीदी थी बाइक

ये बोले जिम्मेदार
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा नियमित चैंकिग की जा रही है। पिछले दिनों एक बोरखेड़ा व दो कुन्हाड़ी में पकड़े गए बजरी के ट्रक की आरसी को सस्पेंड भी किया गया है। आगे भी बजरी के ट्रक को पकड़ उसकी आरसी सस्पेंड की कार्रवाई की जाएगी।


कार्रवाई कर रहे हैं
माइनिंग इंजीनियर यशवंत डामोर ने कहा, खनन विभाग बजरी का अवैध खनन करने वाले खननकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। पांच दिन पहले ही टीम ने ट्रकों को पकड़ा है। फिर भी बजरी के ट्रक आ रहे है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
29 Jan 2018, 12:07 PM IST
Published on: