
कोटा . सुप्रीम कोर्ट द्वारा बजरी खनन पर रोक के आदेश के बाजवूद प्रदेश में बजरी का अवैध खनन जारी है। पुलिस और परिवहन अधिकारियों की मिलीभगत से बजरी माफिया रात के अंधेरे में चांदी कूट रहे हैं। एक तरफ बजरी की कमी से सरकारी काम ठप पड़े हैं। वहीं नदी पार क्षेत्र में हॉस्टल और बहुमंजिला इमारतें दिन-रात बढ़ती जा रही हैं
पत्रिका स्टिंग: दिन में फोन करो रात को बजरी का ट्रक हाजिर
शिकायतों के बाद राजस्थान पत्रिका टीम ने इस गोरखधंधे की पड़ताल की तो हालात चौंकाने वाले सामने आए। कुन्हाड़ी क्षेत्र में लैंडमार्क सिटी के सामने निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के पास बजरी का ट्रक खाली हो रहा था। इसी दौरान पुलिस की जीप यहां से गुजरी और देखती हुई निकल गई। पुलिस की शह से माफिया अवैध बजरी की ऑन डिमांड महंगे दामों पर सप्लाई कर रहे हैं। शहर में बजरी भीलवाड़ा, जहाजपुर, टोंक से आ रही है और कई इलाकों में सप्लाई हो रही है।
दलाल से बातचीत
टीम पत्रिका : रेती का ट्रक चाहिए।
दलाल : कब और कितना
माल चाहिए।
क्या रेट है?
देखो भाई... अभी कोर्ट की
रोक चल रही है इसलिए माल महंगा है।
तीन मंजिला हॉस्टल का काम चल रहा है।
फिर तो काम लंबा चलेगा। ऊपर नीचे कर लेंगे।
...लेकिन रेट तो बताओ?
बजरी तो और भी दिलवा
देंगे, लेकिन हमारे माल में कचरा नहीं है।
वो तो ठीक है, पर
भाव तो बताओ?
बड़ा ट्रक 60 व छोटा ट्रक 45 हजार का पड़ जाएगा।
रेट तो ज्यादा है, लेकिन माल कब तक मिल जाएगा?
बजरी दलाल : आप तो पांच घंटे पहले बता देना, रात को ट्रक खाली हो जाएगा।
पुलिस आती है और मिलकर चली जाती है
नदीपार क्षेत्र में लैंडमार्क सिटी, लक्ष्मण विहार, पाŸवनाथ नगर और चंचल विहार समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर रात में बजरी के ट्रक खाली होते मिले। जैसे ही बजरी लेकर ट्रक पहुंचा, उसके साथ ही कुन्हाड़ी थाने से चेतक 5 (गश्त) आ पहुंची। पुलिसवाले जीप से उतरे, ट्रक वालों के पास रुके और फिर निकल गए। चेतक 5 के बाद कुन्हाड़ी थाने की जीप आई और ट्रक वालों से मिलकर निकल गई।
Read More: OMG! विधायक चंद्रकांता ने कलक्टर के सामने एक अफसर को लगाई लताड़, बोली कर दूं रिकार्डिंग वायरल
मुखबिरी में रातभर दौड़ते हैं वाहन
शनिवार रात नदीपार क्षेत्र में रेत के ट्रक खाली होने की सूचना पर पत्रिका टीम ने निगाह रखी। लैंडमार्क सिटी में बजरी का एक ट्रक बीच सड़क पर खाली हो रहा था। जैसे ही फोटो क्लिक किया तो वहां पर खड़े कुछ लोगों ने अन्य स्थानों पर खाली हो रहे बजरी के ट्रक मालिकों को आगाह कर दिया। इसके बाद टीम अन्य जगहों पर गई तो रेत माफिया के मुखबिर लग्जरी वाहन से पीछा कर दूसरे ट्रक चालकों को आगाह करते रहे।
तीन विभाग जिम्मेदार
खनन विभाग : अवैध खनन पर रोक लगाने की जिम्मेदारी
परिवहन व पुलिस विभाग : बजरी के अवैध परिवहन पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी
तीन विभाग की आंखों में धूल झोंककर खनन माफिया बजरी का अवैध खनन और परिवहन कर चांदी कूट रहे हैं।
Updated on:
29 Jan 2018, 12:06 PM IST
Published on:
29 Jan 2018, 8:40 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.