यहां नहाते समय अचानक कृष्णकांत गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके डूबने पर अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिस पर मौके पर स्थानीय लोग व थाना अटलबंध पुलिस पहुंची। भूखण्ड के पानी में तलाश कर बच्चे को बाहर निकाला और जिला आरबीएम अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।