3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! विधायक चंद्रकांता ने कलक्टर के सामने एक अफसर को लगाई लताड़, बोली कर दूं रिकार्डिंग वायरल

कोटा. जिला परिषद की बैठक में विधायक चन्द्रकांता मेघवाल ने जिला कलक्टर के सामने एक अफसर की रिकार्डिंग वायरल करने की कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 28 Jan 2018, 2:09 PM IST

जिला कलक्टर

कोटा.

वन विभाग की भूमि पर बसे आंवली रोझड़ी बस्ती सात दिन से अंधेरे में डूबी होने पर विधायक चन्द्रकांता मेघवाल ने जिला कलक्टर के सामने विद्युत निगम के अधीक्षक अभियंता को खरी-खरी सुनाई।

Read More: चौंकाने वाला खुलासा: राजस्थान के आधे एमबीए कॉलेज सी ग्रेड, ग्रेडिंग से इन कॉलेजों की पढ़ाई पर उठे सवाल

विधायक शनिवार को नयापुरा स्थित विकास हॉल में आयोजित जिला परिषद की बैठक में पहुंची थी। यहां पहले से मौजूद आंवली रोझड़ी के वाशिन्दों ने विधायक व जिला कलक्टर को घेर लिया। वाशिन्दों ने बताया कि विद्युत निगम ने आंवली रोझड़ी बस्तीवासियों के कनेक्शन काट दिए हैं। बिजली नहीं आने के कारण सात दिन से नलकूप तक नहीं चल रहे हैं। इससे लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा। जबकि बिजली कनेक्शन के लिए डिमांड ड्राफ्ट भी जमा है।

Read More: कोटावासियों के लिए विशेष सूचना, इन इलाकों में भी अब होगा सिग्नल लाइटों से ट्रेफिक कंट्रोल

बैठक में बीच में ही विधायक ने कलक्टर व विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता व वन विभाग के सहायक वन संरक्षक जयसिंह को बाहर बुला लिया। विधायक ने कलक्टर के सामने ही एसी को कहा कि जब वन विभाग में बसे अनंतपुरा, बरड़ा बस्ती में बिजली कनेक्शन दे सकते हो तो आंवली रोझड़ी में क्यों नहीं दे सकते। एसी ने कहा कि उच्चाधिकारियों ने उन्हें मना कर रखा है। उन्होंने कहा कि आपसे बात हुई तो तब आपने कनेक्शन देने की बात कही थी, फिर अचानक कौनसे अधिकारी के दबाव में कनेक्शन नहीं देना चाहते हो। उसकी रिकॉर्डिंग भी है। आप कहे तो मैं वायरल कर दूं। उन्होंने जिला कलक्टर से मामले में दखल देने की बात कही। इस पर कलक्टर ने दोनों विभागों को बुलाकर जल्द निर्णय निकालने की बात कही।

Read More:कोटा शहर की 26 प्रतिभाओं को 95 एफएम तड़का ने 26 जनवरी पर बनाया स्पेशल-26