ये माना गुणवत्ता का आधार
आरटीयू के डीन एकेडमिक्स प्रो. एचडी चारण ने बताया कि ग्रेडिंग के लिए 1000 अंक के 18 मानक तय किए गए थे। इसमें नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिएशन (एनबीए) से पाठ्यक्रम की मान्यता के सबसे अधिक 160 अंक रखे गए। इसके बाद 100 छात्रों पर एक फैकल्टी को आधार मानकर फैकल्टी स्टूडेंट अनुपात, बिना बैक के पास होने वाले छात्रों की संख्या और इंटरनेशनल वर्कशॉप, कांफ्रेंस और सेमिनार आयोजन के 100-100 अंक तय किए गए। प्रोफेसर-एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर, छात्र पंजीकरण, शिक्षकों के पे-स्केल, पीएफ, शोधपत्र प्रकाशन, प्लेसमेंट, छात्रों को मिले पैकेज, नेशनल कांफ्रेंस, सेमिनार, वर्कशॉप, इंटरनेट और अन्य सुविधाओं के लिए 540 अंक रखकर मूल्यांकन किया गया।