कोटा

आयकर विभाग ने बैंकों के बाद अब डाकखानों पर कसा शिकंजा

कोटा. आयकर विभाग ने बैंकों के समान डाक खानों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
2 min read
Feb 01, 2018
Income Tax Department

आयकर विभाग ने बैंकों के समान डाक खानों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग के अधिकारियों अब डाकखानों में सम्पर्क कर विभिन्न मदों में जमा राशि के 10 हजार से अधिक के ब्याज भुगतान पर टीडीएस कटौती की सूचनाएं संग्रहित कर रहे हैं।
ऐसे में डाक विभाग के अधिकारियों ने मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा है। आयकर विभाग की धारा 194-ए में प्रावधान है कि अगर किसी व्यवहारी की बैंक में जमा पूंजी पर 10 हजार रुपए से अधिक का ब्याज बन रहा है तो बैंक द्वारा व्यवहारी को ब्याज भुगतान करने से पहले पूरी ब्याज राशि का 10 फीसदी टीडीएस काट कर भुगतान करना होगा।

वित्त मंत्रालय ने इस अधिनियम में एक अप्रेल 2015 को संशोधन कर बैंक के साथ डाक खानों को भी शामिल कर दिया था। लेकिन डाक विभाग द्वारा संशोधित आदेश की तिथि के बाद से डाकखानों में जमा आरडी, ट्रेवल एजेंसियों द्वारा जमा कराए किराए के ब्याज भुगतान पर टीडीएस कटौती नहीं की जा रही थी। आयकर विभाग ने करीब दो सप्ताह पहले ही डाक विभाग से विभिन्न मदों में जमा राशि के ब्याज भुगतान पर टीडीएस कटौती के बारे में सूचनाएं मांगी गई थी।

Read More : कोटावासियों हो जाओ सावधान! 3 महिलाओं का झुण्ड कुछ सुंघाकर कर रहा Kidnapping


कोटा अधीक्षक सहायक डाक सुनील राठौर का कहना है कि डाक खाने में विभिन्न मदों में जमा राशि के ब्याज भुगतान के बारे में आयकर विभाग ने दस्तावेज मांगे हैं। इस मामले में निदेशालय से मार्गदर्शन मांगा है।

Read More : Good News: अब डाकघरों में भी बनेंगे आधारकार्ड, जानिए कोटा संभाग में कहां मिलेगी ये सुविधा

टीडीएस आयकर अधिकारी मोहनलाल मीणा का कहना है कि अप्रेल 2015 के संशोधित आदेश में डाकखाने को भी 10 हजार से अधिक के ब्याज भुगतान पर 10 फीसदी टीडीएस कटौती अनिवार्य है। डाक विभाग द्वारा कटौती नहीं की जा रही।

Published on:
01 Feb 2018 04:49 pm