3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: अब डाकघरों में भी बनेंगे आधारकार्ड, जानिए कोटा संभाग में कहां मिलेगी ये सुविधा

कोटा. सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार अब जल्द ही शहर के डाकघरों में आधारकार्ड सुधार कार्य शुरू किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 31 Jan 2018, 4:56 PM IST

Post office

कोटा.

सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार अब जल्द ही शहर के डाकघरों में आधारकार्ड सुधार कार्य शुरू किया जाएगा। मंडल के अन्तर्गत आने वाले प्रमुख डाकघरों में आधारकार्ड बनाए जाएंगे, वहीं अन्य डाकघरों में आधारकार्डों में रही खामियों को दूर किया जाएगा।

डाक विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा मंडल में शहर समेत 30 स्थानों पर आधार कार्डों में सुधार किया जाएगा। इसके लिए मशीनों के सेट विभाग को मिल गए हैं। इन्हें निर्धारित डाकखानों में भेजा जा रहा है। यूनिक आईडेंटीफिकेशन ऑथरिटी ऑफ इंडिया व डाक विभाग के समझौते के तहत गत दिनों से ही पोस्ट ऑफिसों में आधार कार्ड बनाने की योजना चल रही थी।

Read More : चुनावी साल में जागी सरकार, अफसर टटोलेंगे जनता की नब्ज

इन डाकघरों में बनेंगे
कोटा में नयापुरा स्थित प्रधान डाकघर व धानमंडी स्थित डाकघर में नए आधारकार्ड बनाए जाएंगे, वहीं जंक्शन, जेके परिसर, कंसुआ, दादाबाड़ी रामपुरा, आईएल डाकघर, गुमानपुरा थर्मल कॉलोनी परिसर स्थित डाकघर में आधारकार्डों में रही कमियों को दुरुस्त किया जाएगा। इनके अलावा कोटा जिले में रामगंजमंडी, सुल्तानपुर, सांगोद व कैथून स्थित डाकघरों में भी आधार कार्डों में त्रुटियों को दूर किया जाएगा।

Read More : Smart City: इधर हो रही CNG City Bus लाने की तैयारी उधर पुरानी ही नहीं संभाली जा रही

अन्य जिलोंं में भी
झालावाड़ जिले में भी झालावाड़ के मुख्य डाकघर में आधारकार्ड बनेंगे। वहीं झालरापाटन, खानपुर, इकलेरा, मनोहर थाना, पिड़ावा, चौमहेला, सुनेल, भवानीमंडी व रायपुर तथा बारां में मुख्य डाकघर के अलावा छबड़ा, छीपाबड़ौद, अंता, अटरू तथा शाहबाद में भी आधारकार्ड बनाए जाएंगे।
डाकघर सहायक अधीक्षक सुनील राठौर का कहना है कि कोटा समेत संभाग कुछ अन्य डाकघरों में आधार कार्ड में कमियों को दूर करने की सुविधा रहेगी। जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघरों में नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए मशीनें आ गई हैं। जल्द ही कार्य शुरू होगा। प्रारंभ में मुख्य डाकघरों में ही आधार कार्ड बनाए जाएंगे, शेष में भी जल्द बनाने का काम शुरू होगा। सुधार का कार्य सभी डाकघरोंं में जल्द शुरू करने की योजना है।

Read More : राजस्थान का सबसे बड़ा अस्पताल तीन माह में भी नहीं बता सका डेंगू की बिरादरी