कोटा

Good News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, कोटा-अजमेर, जोधपुर-बीकानेर समेत कई रूट पर बढाए इन 17 ट्रेनों के कोच

Indian Railway: कोटा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए अस्थायी रूप से कोच बढ़ाए गए हैं। अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, इंदौर समेत विभिन्न रूट की 17 जोड़ी ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों के 28 डिब्बे जोड़े गए हैं।

2 min read
Feb 18, 2026
फाइल फोटो पत्रिका

17 Coaches Increased In Trains: अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली 17 जोड़ी विभिन्न ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों के 28 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। यह व्यवस्था निर्धारित तिथियों तक प्रभावी रहेगी।

कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि बढ़ती यात्री मांग को ध्यान में रखते हुए संबंधित रेल सेवाओं में कोचों की अस्थायी वृद्धि की गई है, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुविधा मिल सके।

ये भी पढ़ें

शेखावाटी: सीकर जिले के सैकड़ों गांव-ढाणी को 8 नए रूट से मिलेगा सीधा सफर, रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी

इन गाडि़यों में बढ़ाए कोच

  1. गाड़ी संख्या 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर ट्रेन में इंदौर से 1 मार्च तक तथा भगत की कोठी से 2 मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं 3 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  2. गाड़ी संख्या 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर में जोधपुर से 28 फरवरी तक तथा वाराणसी सिटी से 1 मार्च तक 1 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  3. गाड़ी संख्या 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुरमें जोधपुर से 28 फरवरी तक तथा वाराणसी सिटी से 1 मार्च तक 1 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  4. गाड़ी संख्या 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर में जोधपुर से 28 फरवरी तक तथा वाराणसी सिटी से 1 मार्च तक 1 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  5. गाड़ी संख्या 22987/22988, अजमेर-आगरा फोर्ट-अजमेर में 28 फरवरी तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  6. गाड़ी संख्या 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी ट्रेन में भगत की कोठी से 26 फरवरी तक तथा दादर से 27 फरवरी तक 1 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  7. गाड़ी संख्या 12988/12987, अजमेर-सियालदाह-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 28 फरवरी तक तथा सियालदाह से 1 मार्च तक 1 प्रथम सह द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  8. गाड़ी संख्या 09627/09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर विशेष ट्रेन में अजमेर से 25 फरवरी तक तथा सोलापुर से 26 फरवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  9. गाड़ी संख्या 04711/04712, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक विशेष ट्रेन में बीकानेर से 25 फरवरी तक तथा बान्द्रा टर्मिनस से 26 फरवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं 1 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  10. गाड़ी संख्या 04715/04716, बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक विशेष रेलसेवा में बीकानेर से 28 फरवरी तक तथा साईनगर शिर्डी से 1 मार्च तक 1 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी एवं 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  11. गाड़ी संख्या 20481/20482, भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्ली-भगत की कोठी एक्सप्रेस में भगत की कोठी से 25 फरवरी तक तथा तिरूच्चिराप्पल्ली से 28 फरवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  12. गाड़ी संख्या 04717/04718, हिसार-तिरूपति-हिसार विशेष ट्रेन में हिसार से 28 फरवरी तक तथा तिरूपति से 2 मार्च तक 01 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  13. गाड़ी संख्या 54794/54793, मथुरा-सवाई माधोपुर-मथुरा ट्रेन में मथुरा से 2 मार्च तक तथा सवाई माधोपुर से 3 मार्च तक 3 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  14. गाड़ी संख्या 20471/20472, श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर ट्रेन में श्रीगंगानगर से 22 फरवरी तक तथा पुरी से 25 फरवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  15. गाड़ी संख्या 12495/12496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 26 फरवरी तक तथा कोलकाता से 27 फरवरी तक 1 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी एवं 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।

ये भी पढ़ें

सस्ता पेट्रोल-डीजल बना सिरदर्द: हरियाणा से तस्करी, राजस्थान के पंपों की बिक्री 60% घटी

Updated on:
18 Feb 2026 09:06 am
Published on:
18 Feb 2026 09:05 am
Also Read
View All

अगली खबर