कोटा

जरूरतमंदों की सेवा के लिए बढ़ता जा रहा कारवां

कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते जरूरतमंदों की सेवा में शहर की विभिन्न संस्थाएं व समाज सेवी लोग जुटे हुए है। जरूरतमंदों की सेवा का कारवां प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

2 min read
May 08, 2020
जरूरतमंदों की सेवा के लिए बढ़ता जा रहा कारवां

कोटा. कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते जरूरतमंदों की सेवा में शहर की विभिन्न संस्थाएं व समाज सेवी लोग जुटे हुए है। जरूरतमंदों की सेवा का कारवां प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कोई भोजन के पैकेट वितरित कर रहा है तो कोई राशन किट।

गणेश व्यायामशाला श्रीनाथपुरम
व्यायामाला कोरोना आपदा सहायता समिति की ओर से लगातार ४०वें दिन भी जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। समिति के सदस्य भाभा अनुसंधान के सेवानिवृत्त वरिष्ष्ठ वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम चौरसिया ने बताया कि समिति की ओर से रोजाना 1200 से 1400 भोजन के पैकेट बांटे जा रहे है। समिति के राजू कुशवाह, चन्दन प्रतिहस्त, सत्यनारायण मेघवाल, लक्ष्मीकांत, भरत देवा सहित 16 सदस्यों की टीम इस कार्य में जुटी हुई है।

क्रिश्चियन वेलफेयर सोसायटी
क्रिश्चियन वेलफेयर सोसायटी की ओर से लॉकडाउन के चलते रोजाना जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था की जा रही है। सदस्यों ने बताया कि रोजाना करीब 400 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। शुक्रवार को समिति की ओर से चावल दाल बनाई गई। इस दौरान तैयार चावलों को तिरंगे का स्वरूप दिया गया।

ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर कमेटी
कमेटी की ओर से लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के लिए रोजना भोजन की व्यवस्था की जा रही है। शहर जिलाध्यक्ष कोटा अब्दुल वसीम गौरी की ओर से रोजाना सुबह-शाम 250 लोगों को भोजन के पैकेटों का वितरण किया जा रहा है। 38 परिवारों को राशन किट भी बांटे।

जिला वक्फ कमेटी
पुराने कोटा शहर में कफ्र्यू बढ़ाने की घोषणा के बाद क्षेत्र में जरूरतमंदों को राशन किट वितरण के लिए सुभाष ग्रुप के मालिक अब्दुल वहीद भाटी ने एक लाख रुपए का चेक, इकराम खान ने 50 हजार का चेक व शकील भाटी ने 50 हजार रुपए नकद जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष साबिर खान भाटी को सौंपा। इस राशि से कप्र्यूग्रस्त क्षेत्र में जरूरतमंदों को राशन किट वितरित किए जाएंगे।

Published on:
08 May 2020 09:50 pm
Also Read
View All