
मकबरा थाना क्षेत्र में कफ्र्यू बढ़ाने का विरोध, देर रात चौकी पर जमा हुई भीड़
कोटा. मकबरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट ओम कसेरा द्वारा कोरोना को देखते हुए कफ्र्यू की अवधि 15 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों लोग गुरुवार देर रात कैथूनीपोल थाने की टिप्पन चौकी के बाहर जमा होने लगे। गुरुवार रात 12.30 बजे तक करीब 300 अधिक लोग एकत्र हो गए। वे लोग भीमगंजमंडी की तरह मकबरा क्षेत्र में भी कफ्र्यू खोलने की मांग कर रहे थे।
लोगों का कहना है कि कफ्र्यू के चलते एक माह से सब्जी दूध जैसी सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है। लोगों के पास नगदी भी खत्म हो गई है। ऐसे में कफ्र्यू और बढ़ाए जाने से परेशानियां और बढ़ जाएगी। हंगामे की सूचना पर जिला प्रशासन की ओर से दो खण्ड अधिकारियों को मौके के लिए रवाना किया गया। साथ ही अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भेजा गया। मौके पर देर रात तक प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस लोगों की समझाइश में जुटे रहे।
मकबरा थानाधिकारी मोहम्मद मोबीन खान का कहना था कि कफ्र्यू बढ़ाने के विरोध करते हुए थाना क्षेत्र में लोग जमा हो गए। इस मामले में उपखण्ड अधिकारी व पुलिस अधिकारी मामले में समझाइश कर लोगों को कोरोना की गम्भीरता के बारे में समझाइस कर वापस घर भेजा गया।
Updated on:
08 May 2020 08:29 am
Published on:
08 May 2020 08:29 am
