6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलोनी में एंट्री के लिए बंधी नहीं दी तो सब्जी विक्रेता से की मारपीट

कॉलोनी में सब्जी बेचने के लिए बंधी देने से मना कर पर कुछ लोगों ने सब्जी विक्रेताओं से मारपीट कर दी। पीडि़त ठेला चालकों ने मारपीट व अवैध वसूली की रिपोर्ट उद्योगनगर थाने में दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
बंधी देने से मना करने पर कुछ लोगों ने सब्जी विक्रेताओं से मारपीट कर दी

कॉलोनी में एंट्री के लिए बंधी नहीं दी तो सब्जी विक्रेता से की मारपीट

कोटा. कॉलोनी में सब्जी बेचने के लिए बंधी देने से मना करने पर कुछ लोगों ने सब्जी विक्रेताओं से मारपीट कर दी। पीडि़त ठेला चालकों ने मारपीट व अवैध वसूली की रिपोर्ट उद्योगनगर थाने में दी है।

Read More: मानवता के प्रति निष्ठा व सेवा का संस्कार बनाए रखें


पीडि़त विशंभर गुप्ता ने बताया कि वह पिछले डेढ़ माह से प्रेमनगर अफोर्डेबल योजना में ठेले से सब्जी बेचता है। कॉलोनी में सब्जी बेचने के लिए 55-55 रुपए वसूल कर प्रेमनगर अफोर्डेबल रेजीडेंस वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हरीश पारेता ने पास बनाकर दिए। पीडि़त का आरोप है कि अब पारेता तथा उसके साथी कॉलोनी में सब्जी बेचने के लिए 900 रुपए प्रतिमाह देने की मांग कर रहे है। गुरुवार को राशि नहीं देने पर उन लोगों ने सब्जीवालों के साथ मारपीट कर दी।

वन्यजीव गणना एक माह आगे बढ़ी, अब जून में होगी

सोसायटी के अध्यक्ष का कहना था कि वे कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगा रहे हैं, इसके लिए पैसे मांगे थे। पुलिस ने अध्यक्ष को पाबंद कर दिया है कि किसी भी सब्जी वाले से पैसे नहीं मांगे। -परमेन्द्र रावत, सीआई, उद्योगनगर थाना