6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य को दस हजार करोड़ से ज्यादा राजस्व का नुकसान

स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने गुरुवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना से संघर्ष के दौरान केन्द्र सरकार से राजस्थान को वित्तीय मदद नहीं मिली।
less than 1 minute read
Google source verification
राज्य को दस हजार करोड़ से ज्यादा राजस्व का नुकसान

राज्य को दस हजार करोड़ से ज्यादा राजस्व का नुकसान

कोटा. स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने गुरुवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना से संघर्ष के दौरान केन्द्र सरकार से राजस्थान को वित्तीय मदद नहीं मिली। केन्द्र से उन्हीं योजनाओं की राशि मिली है, जो केन्द्र और राज्य की ओर से संयुक्त रूप से संचालित की जानी है। केन्द्र केवल 1800 करोड़ ऐसी योजनाओं के लिए मिले है, लेकिन कोरोना के लिए कोई पैकेज नहीं मिला।

Read More: दो लाख रूपए की धूम्रपान सामग्री बरामद, चार गिरफ्तार


धारीवाल ने कहा लॉकडाउन के दौरान राजस्थान को 10 हजार करोड़ से ज्यादा के राजस्व का नुकसान हो चुका है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कोरोना को हराने के लिए सही समय पर सही निर्णय लिए। कई निर्णयों को दूसरे राज्यों में भी लाग किया गया। धारीवाल ने कहा केन्द्र से मिली रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट किट खराब निकली। इसके बाद चीन की कम्पनी को ब्लैक लिस्ट करना पड़ा। राजस्थान से छात्र व श्रमिकों को भेजने की व्यवस्था की पहल भी सबसे पहले राजस्थान सरकार ने की। उन्होंने कहा वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने वाली केन्द्र सरकार उनकी पूरी उपज भी नहीं खरीद पा रही। इससे किसानों को उपज का समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा। उन्होंने बताया कि कोटा में 29 हजार पंजीकृत श्रमिकों के खाते में 1-1 हजार रुपए जमा कराए है। वहीं नगर निगम की ओर से 1350 लोगों के खाते में ढाई-ढाई हजार रुपए ममद के लिए जमा कराए है।