कोटा

JEE Mains: CBSE ने स्टूडेंट्स को सुविधा के साथ दी हिदायत, नहीं करें यह गलती नहीं तो उम्मीदवारी Cancel

सीबीएसई ने जेईई मेन ऑनलाइन परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स की सुविधा देखते हुए एक विकल्प दिया है।

2 min read
Dec 02, 2017
जेईई-मेन 2018
Candidates will decide the day and time of the exam in JEE Mains 2018

ऑनलाइन से जेईई मेन, 2018 का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स अपने लिए स्लॉट (परीक्षा का दिन व समय) चयन कर सकेंगे। परंतु एक से ज्यादा स्लॉट का चयन करने पर उम्मीदवारी केंसिल भी हो जाएगी। स्लॉट चयन की सुविधा केवल पेपर-1 यानी बीई, बीटेक परीक्षा के लिए ही है। स्लॉट या तिथि पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगी।

Read More: JEE Main 2018: ऑनलाइन आवेदन कल से, जानिए फार्म भरने की प्रक्रिया व अन्य जान‍कारियां

एक्सपर्ट शैलेन्द्र माहेश्वरी ने बताया कि सीबीएसई ने जेईई मेन ऑनलाइन परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को अपना मनपंसद दिन व शिफ्ट चुनने का विकल्प दिया है। यदि किसी स्टूडेंट ने फार्म में ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प भरा है, लेकिन स्लॉट का चयन नहीं कर पाया। ऐसे उम्मीदवारों को उपलब्धता के आधार पर स्लॉट आवंटित होगा।

12वीं के अंक महत्वपूर्ण नहीं
कॅरियर काउंसलर देव शर्मा ने बताया कि जेईई मेन्स में सीबीएसई इस बार 12वीं के रोल नंबर का सत्यापन नहीं करेगा। इस कारण जेईई मेन की रैंकिंग में 12वीं के अंक को वेटेज नहीं मिलेगा। हालांकि स्टूडेंट्स को आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी में काउंसलिंग के समय रिपोर्टिंग केंद्र पर 75 फीसदी अंकों के साथ अपनी मार्कशीट दिखानी होगी। क्योंकि जेईई एडवांस को क्लीयर करने वाले उन्हीं छात्रों को दाखिला मिलेगा, जिनके 12वीं में 75 फीसदी अंक है। रिजर्व कैटेगरी स्टूडेंट्स के लिए 65 फीसदी अंकों की अनिवार्यता है, या वह बोर्ड के परिणाम में 20 पर्सेंटाइल में शामिल हो।

प्रमुख तिथियां

- 1 जनवरी-2018 तक चलेगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया।
- 8 अप्रेल को ऑफ लाइन और 15-16 अप्रेल को जेईई मेन ऑनलाइन परीक्षा।

- 30 अप्रेल को देंगे स्कोर और छात्रों की ऑल इंडिया रैंकिंग।

Published on:
02 Dec 2017 09:08 pm