4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! डॉक्टर ने बताया ऐसा नुस्खा जिससे दिल की उम्र बढ़ जाएगी 10 साल

डॉक्टर ने ऐसा नुस्खा बताया जिससे न केवल आप जवान दिखेंगें बल्कि आपके दिल की उम्र भी बढ़ जाएगी 10 साल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 2 Dec 2017, 8:41 PM IST

Doctor

कोटा .

भारत में भले ही आजकल साइकिल को मध्यम वर्ग की सवारी समझा जाता हो लेकिन पूरी दुनिया साइकिलिंग के फायदे जानकर उसकी दीवानी हो रही है। साइकिल चलाकर आप फिट और हेल्दी रह सकते हैं। जो भी हो साइकिलिंग के फायदे सुनकर तो आप भी साइकिल चलाने के लालच से बच नहीं पाएंगे। रोजाना 20 से 25 मिनट चलाने से हार्ट की उम्र दस साल ज्यादा बढ़ जाती है। क्या कहा? यकीन नहीं हो रहा है। तो आगे जानिए साइकिलिंग के टॉप बेनेफिट्स जो कि आपकी हेल्थ सोच और आपके संबंधों को नई एनर्जी देंगे।

ज्यादा समय तक दिखेंगे जवान
ज्यादा न सही एक्सरसाइज के तौर पर ही कुछ घंटे साइकिलिंग करने से ब्लड सेल्स और स्किन में ऑक्सीजन की पर्याप्त पूर्ति होने से आपकी त्वचा ज्यादा अच्छी और चमकदार रहती है। यानि कि हमउम्र लोगों से आप अधिक जवान दिखाई देगें। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनीवर्सिटी में लंबी रिसर्च के बाद ये फैक्ट सामने आया है।

रात को आएगी बेहतरीन नींद
अगर आप सुबह सुबह कुछ देर तक साइकिलिंग करतें हैं, तो रात को आपको बेहतरीन नींद आएगी, यानि नीदं न आने की प्राेब्लम पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। अर्ली मॉर्निंग साइकिल चलाने से आपको थकान हो सकती है, लेकिन वो कुछ देर की होगी, पर उसका फायदा शानदार होगा।

होंगे कम बीमार
यूनीवर्सिटी ऑफ कैरोलाइना में एक रिसर्च के बाद पाया गया कि जो लोग हफ्ते के पांच दिन कम से कम आधा घंटा साइकिल चलाते हैं। उनकी बॉडी की इम्यून सेल्स ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वो व्यक्ति, एक्सरसाइज न करने वाले किसी भी दूसरे व्यक्ति से 50 प्रतिशत कम बीमार पड़ता है।

बढ़ेगी ब्रेन पावर
साइकिलिंग करने वाले की मेमोरी यानि ब्रेन पावर ऐसा न करने वाले की तुलना में 15% ज्यादा होता है। अमेरिका की इलिनॉय यूनीवर्सिटी के प्रोफेसर्स ने एक रिसर्च बाद पाया कि साइकिल चलाने आपका दिल मजबूत होता है। साथ ही इससे आपकी बॉडी में नई ब्रेन सेल्स भी बनती रहती हैं। यानि कि अब हम कह सकते हैं कि 'साइकिल चलाओ मेमोरी बढ़ाओ'।

अब मजे से खाइए हाई कैलोरी स्नैक्स
जिन लोगों को समोसे, कचौरी, कोल्डड्रिंक या दूसरे हाई कैलोरी स्नैक्स खाना बहुत पसंद है, लेकिन इन्‍हें खाने से मिली एक्स्ट्रा कैलोरी को गलाना है उनके लिए मुश्किल। ऐसे में साइकिलिंग करके आप कंज्यूम की हुई एक्स्ट्रा कैलोरी को बड़े आराम से बर्न कर सकते हैं।

बढ़ा हुआ वेट मजे से करें कम
साइकिलिंग करने से आप अपना वेट भी कंट्रोल में रख सकते हैं। ब्रिटिश रिसचर्स ने दावा किया है कि अगर आप हर रोज कम से कम आधा घंटा साइकिलिंग करते हैं तो साल में अपना 5 किलो वजन कम कर सकते हैं। या कहें कि साइकिल चलाने से आपकी बॉडी एक्स्ट्रा वेट गेन नहीं करेगी।

जिएं जी भर के
अमेरिका और ब्रिटेन में काफी सालों तक चली रिसर्च के बाद पाया गया कि जो लोग अपनी लाइफ में काफी समय तक रोजाना लगभग 45 मिनट साइकिलिंग जैसी एक्सरसाइज करते हैं, वो ज्यादा उम्र तक हेल्दी और फिट रहते हैं। मतलब ये है कि साइकिलिंग करने वाले को हॉर्ट डिजीज, मोटापा, कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियां होने की पॉसिबिलिटी, एक्सरसाइज न करने वालों की तुलना में करीब आधी होती है। तो फिर चलाओ साइकिल और जियो जी भर के।