क्षतिग्रस्त नाली ठीक कराने के आदेश : इधर स्थायी लोक अदालत ने निगम आयुक्त व महापौर को आदेश दिए कि वे वार्ड 16 में नयापुरा बस स्टैंड के पास की क्षतिग्रस्त नाली को शीघ्र ठीक कराएं। अदालत ने यह आदेश बस स्टैंड निवासी बंटी साहू की ओर से पेश याचिका को स्वीकार करते हुए दिए। बंटी ने महापौर, निगम आयुक्त व वार्ड 16 की पार्षद के खिलाफ याचिका पेश कर नाली को ठीक कराने की मांग की थी।