नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का आरोपित गिरफ्तार
डग. कस्बे में सोमवार को कक्षा पांचवी की दलित छात्रा से दुष्कर्म और हत्याकांड के आरोपित को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उप अधिक्षक भंवर सिंह शेखावत ने बताया कि अखिलेश उर्फ अक्कुड़ा उर्फ बालमुकुन्द राठौड़ 34 निवासी डग को शामगढ़ रोड से गिरफ्तार किया। टीम सदस्य सुरेंद्र सिंह, समय सिंह, दयाराम कांस्टेबल ने आरोपित की तलाश की। अनुसंधान में कोटा ग्रामीण जिले के साइबर टीम प्रभारी अजित मोगा एएसआई का योगदान रहा। आरोपित को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।