हाड़ौती में इस साल भी लहसुन की सबसे ज्यादा बुवाई बारां जिले में हो रही है। बारां जिले में अब तक 40 हजार 646 हैक्टेयर में, झालावाड़ जिले में 29 हजार 515 हैक्टेयर में, कोटा जिले में 25 हजार 440 हैक्टेयर में तथा बूंदी में आठ हजार 110 हैक्टेयर में लहसुन बुवाई हो चुकी है। अब तक संभाग में कुल एक लाख 3 हजार 771 हैक्टेयर में लहसुन की बुवाई हो चुकी है।