Kota Railway Ticket Agent Job: कोटा रेल मंडल के कुल 41 स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट को उसी जिले का निवासी होने के साथ 10वीं पास होना जरूरी है।
Job Vacancy In Railway: पश्चिम मध्य रेलवे ने कोटा रेल मंडल के तहत 41 स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां दो अधिसूचनाओं के अंतर्गत की जा रही हैं। एसटीबीए नियुक्ति का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर काउंटर चलाकर यात्रियों को अनारक्षित टिकट (यूटीएस) जारी करना है।
नियुक्ति के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को संबंधित जिले का निवासी होना जरूरी है और उन्हें 10वीं कक्षा तक की शिक्षा प्राप्त होनी चाहिए। नियुक्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी निर्धारित की गई है। पहली अधिसूचना के तहत आवेदन 5 मई दोपहर 1 बजे तक किए जा सकते हैं, जबकि दूसरी अधिसूचना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई दोपहर 1 बजे तक है।
आवेदन पश्चिम मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। इन नियुक्तियों के लिए कुल 41 स्टेशनों पर एजेंटों की नियुक्ति की जाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि रेलवे की ओर ये नियुक्तियां दो अधिसूचनाओं के अंतर्गत की जा रही है। एक अधिसूचना में 35 स्टेशनों रामगंजमंडी, हिंडौन सिटी, बूंदी, न्यू कोटा, चौमहला, लाखेरी, दरा, अंता, थुरिया, धौरमुई जाघिना, अरनेठा, पिपलोद रोड, घाट का बराना, गुड़ला, बिजौरा, मुड़ेसीरामपुर, जाजमपट्टी, डुमरिया, लूनी रिच्छा, सुन्दलक, छजावा, चौड़ाखेड़ी, जालिंद्री, श्रीकल्याणपुरा, डाढ़देवी, बस्सी बेरिसाल, जूनाखेड़ा, झालरापाटन, जुल्मी, पारसोली, रावठा रोड, केशोली, रोहलखुर्द, कुश्तला और मखोली और दूसरी अधिसूचना के तहत 6 स्टेशनों भवानी मंडी, सोगरिया, गरोठ, अलनिया, नाथूखेड़ी और रणथम्भौर पर नियुक्ति की जाएगी।
यह नियुक्ति उम्मीदवारों को रेलवे के साथ काम करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करती है और स्थानीय समुदाय को रोजगार के अवसर प्रदान करती है।